चाप खाने की क्रेविंग हो रही है? बाजार वाली छोड़ घर पर सोयाबीन से बनाएं सॉफ्ट और जूसी चाप

Homemade Chaap Recipe: चाप खाने की क्रेविंग हो रही है लेकिन हर बार बाजार से लाने का मन नहीं? इस बार घर पर ही चाप बनाने का आसान तरीका जानिए. सही तरीके से तैयार की गई यह चाप नरम, जूसी और स्वादिष्ट बन सकती है.

Homemade Chaap Recipe

सोयाबीन चाप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? Image Credit-AI

अगर आप भी चाप लवर हैं तो शायद आपके मन में भी चाप का नाम सुनते ही सबसे पहले मार्केट की मलाई चाप, अफगानी चाप या मसाला चाप आ जाती होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि बाहर से लाई हुई चाप में अधिक मात्रा में मैदा पाया जाता है जिसे ज्यादा खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि आपको अपनी पसंदीदा चाप खाना छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि आप अपने घर पर ही सोयाबीन से बिना मैदा की नरम और रसेदार चाप बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप घर पर ही हेल्दी और टेस्टी सोयाबीन चाप कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सोयाबीन चाप बनाने के लिए सामग्री

  • सोयाबीन बड़ी- 400 ग्राम
  • नमक- 2 चम्मच
  • मैदा- 150 ग्राम
  • बेसन- 50 ग्राम
  • दूध- 50 ग्राम
  • पानी, लकड़ी की स्टिक्स और फ्राई करने के लिए गरम तेल

सोयाबीन चाप बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले एक कड़ाही में पानी ले लीजिए और उसमें 2 चम्मच नमक और 400 ग्राम सोयाबीन बड़ी डालकर कम से कम 4 से 5 मिनट तक उबाल लीजिए.
  • अब इस उबली हुई सोयाबीन बड़ी को ठंडे पानी में तब तक धोइए, जब तक उसका झाग निकलना बंद न हो जाए.
  • इसके बाद बड़ी को अपने हाथों की मदद से अच्छी तरह निचोड़ लीजिए, ताकि उसमें जरा भी पानी न रहे.
  • फिर इन बड़ी को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लीजिए और बड़ी के पिसने के बाद इसमें 150 ग्राम मैदा और 50 ग्राम बेसन मिला दीजिए.
  • अब इस तैयार किए मिश्रण को आटे की तरह लगभग 3 से 4 मिनट तक गूंथ लीजिए.
  • जब आटा गूंथ जाए तब इसमें करीब 50 ग्राम दूध मिलाकर दोबारा गूंध लीजिए.
  • गुंथे हुए आटे को ढककर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए.
  • अब दूसरी तरफ लकड़ी की स्टिक्स को पानी में भिगोकर रख दीजिए ताकि चाप उस पर आसानी से चिपक सके.
  • इसके बाद तैयार किए हुए डो की लोई बनाकर उसे पतला करके बेल लीजिए और पट्टी के आकार में काट लीजिए.
  • इन पट्टियों को एक-एक करके लकड़ी की स्टिक्स के ऊपर लपेट लीजिए.
  • इन तैयार की गई सोयाचाप स्टिक्स को सेट होने के लिए कम से कम 4 से 5 घंटों के लिए फ्रीजर में रख दीजिए.
  • लीजिए तैयार है आपकी सोयाबीन की सोयाचाप. अब जब भी आपको सोयाचाप खाने का मन करे तो जमी हुई चाप को फ्रिज से बाहर निकालकर उसे 4 से 5 मिनट के लिए पानी में उबाल लीजिए.
  • पानी में अच्छे से स्टिक्स को उबालने के बाद इसे ठंडा कर लीजिए और ठंडा होने के बाद आसानी से स्टिक्स से अलग कर लीजिए और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
  • अब कड़ाही लेकर उसमें तेल गर्म करके मीडियम फ्लेम पर चाप के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लीजिए.
  • अब इसको आप अपनी मनपसंद ग्रेवी में डालकर बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Real vs Fake: कहीं आपकी थाली में तो नहीं पहुंच रहा नकली राजमा? खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ