हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नाश्ते में ट्राई करें हल्के और टेस्टी सूजी पराठे, पेट रहेगा हल्का और स्वाद होगा डबल, जानें आसान रेसिपी

Breakfast Ideas: नाश्ते में आपने आटे का पराठा बहुत खाया होगा, लेकिन हम आपको सूजी के पराठे की एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसका स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा और आप रोज उसे खाना चाहेंगे.

विज्ञापन
नाश्ते में कैसे बनाएं सूजी का पराठा? (Image: Pexels)

Breakfast Tips: रोजाना नाश्ते में वही आटे के पराठे, ब्रेड या बिस्किट खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो सूजी का पराठा आपके लिए बेहतरीन रेसिपी हो सकती है. यह पराठा सामान्य पराठों की तुलना में हल्का माना जाता है और सही तरीके से बनाया जाए तो काफी मुलायम भी बनता है. इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और घर में मौजूद सामान्य चीजों से ही तैयार हो जाता है. सुबह की चाय के साथ इसका स्वाद बहुत शानदार हो जाता है, तो आइए़ जानते हैं इस पराठे की रेसिपी.

यह भी पढ़ें: शरीर जलाती गर्मी और लू से बचने के लिए क्या पिएं? जानिए बेस्ट ड्रिंक्स

सूजी पराठा बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • 2 कप बारीक सूजी.
  • आधा कप गेहूं का आटा.
  • आधा बारीक कटा प्याज.
  • 1 छोटी चम्मच अदरक-लहसुन पेस्.
  • 1-2 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • बारीक कटा हरा धनिया.
  • आधा चम्मच जीरा.
  • आधा चम्मच अजवाइन.
  • स्वादानुसार नमक.
  • थोड़ी कश्मीरी लाल मिर्च.
  • 1 चम्मच तेल मोयन के लिए.
  • जरूरत अनुसार गुनगुना पानी.
  • सेंकने के लिए थोड़ा तेल या घी.

घर पर ऐसे बनाएं नरम और स्वादिष्ट सूजी पराठा

विज्ञापन
  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में सूजी और आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, हरा धनिया, जीरा, अजवाइन, नमक और लाल मिर्च डालें.
  • मिश्रण में 1 चम्मच तेल डालें और गुनगुने पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें.
  • आटे को 10-15 मिनट ढककर रखें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
  • अब लोई बनाकर अपनी पसंद के अनुसार पराठे बेल लें.
  • तवे को गर्म करें और दोनों तरफ तेल या घी लगाकर सुनहरा होने तक सेकें.

यह भी पढ़ें: बार-बार बुखार आना हो सकता है मलेरिया का संकेत, जानिए लक्षण, बचाव और इलाज के आसा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola