शरीर जलाती गर्मी और लू से बचने के लिए क्या पिएं? जानिए बेस्ट ड्रिंक्स

Natural Cooling Drinks For Summer: क्या आप भी इस गर्मी से परेशान हो गए हैं और लू का खतरा आपको सता रहा है? आइए आपको बताते हैं ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जो आपको और आपके परिवार को न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाएगा बल्कि लू से बचा सकता है.

Best Drinks For Heatwave

गर्मी में लू से बचने के लिए क्या पिएं? (Image: AI)

Loo Se Bachne Ke Gharelu Upay: देश के कई हिस्सों में गर्मी का ऐसा कहर देखने को मिल रहा है कि लोग डर के मारे घर से बाहर ही नहीं निकल रहे हैं. कई राज्यों में शहरों में दिन में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे लोगों के बीच लू लगने का खतरा काफी बढ़ गया है, खासकर छोटे बच्चों के बीच. ऐसे गर्म मौसम में सही खानपान का मालूम होना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर गर्मी के सामने घुटने न टेकें और लू का खतरा कम हो जाए. इस स्टोरी में हम आपको 3 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे इस गर्मी में बच्चों से लेकर बढ़ों तक सभी को पीना ही चाहिए, ताकि शरीर ठंडा रहे और लू भी न लगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों भारत में पड़ रही है इतनी ज्यादा गर्मी? IMD Heatwave Alert India 2026

मैदानी इलाकों में इस बार तेज और चुभने वाली गर्मी साफ महसूस की जा रही है, जिसे बाहर आने जाने में लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. इसकी को लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने भी चेतावनी जारी की है कि इस साल मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी सामान्य से अधिक गर्मी पड़ सकती है. IMD की मंथली रिपोर्ट के अनुसार, जलवायु संकट का असर अब भारत के हर मौसम पर दिखाई देने लगा है. अप्रैल 2026 के आंकड़े बताते हैं कि देश में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से 92 शहर भारत में मौजूद हैं. इसलिए अपनी सेहत का ख्याल रखना हर किसी के लिए जरूरी है.

गर्मी और लू से बचने के लिए क्या पिएं?Garmi Aur Loo Se Bachne Ke Liye Kya Piyein

विज्ञापन

सत्तू Sattu Drink Benefits For Heat

गर्मियों के मौसम में सत्तू से बनी ड्रिंक्स जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसमें शरीर को ताजगी देने और एनर्जी बढ़ाने की क्षमता होती है. सत्तू में आप नींबू और जीरा पाउडर मिलाकर पी सकते हैं, इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ती है और साथ ही शरीर को प्रोटीन भी मिलता है. इतना ही नहीं, सत्तू में आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो गर्मी के मौसम में शरीर को काफी फायदा पहुंचाते हैं.

विज्ञापन

कच्चे आम का पन्ना Kacche Aam Ka Panna

गर्मियों में कच्चे आम का पन्ना पीना फायदेमंद माना जाता है, इससे लू और तेज गर्मी से राहत मिल सकती है. आम में विटामिन सी होता है, जो गर्म मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है. कच्चे आम का पन्ना बनाने के लिए आम को उबालकर उसका पल्प निकाल लें और इसके बाद इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक और गुड़ मिलाकर तैयार करें और पी लें.

विज्ञापन

नारियल पानी Coconut Water Benefits

गर्मियों में अपनी डाइट में नारियल पानी जरूर शामिल करना चाहिए. यह एक लो कैलोरी ड्रिंक है, इसे पीने से शरीर को एंटीऑक्सीडेंट, एमिनो एसिड जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं. साथ ही यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, गर्मी में अक्सर पानी की कमी होती है, इसलिए अपने पास हर वक्त पानी की बोतल रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें. जब भी बाहर जाएं तब छाता या फिर शाम होने पर ही निकले ताकि मौसम थोड़ा ठंडा हो जाए. साथ ही, ऊपर दिए गए सभी ड्रिंक्स का सेवन डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही करें, ताकि अगर आप किसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो आपकी दिकक्त न हो.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ