Sawan Special: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-पाठ के लिए खास माना जाता है. इस दौरान कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान को अलग-अलग तरह के सात्विक व्यंजनों का भोग लगाते हैं. अगर आप भी सावन में कुछ मीठा और स्वादिष्ट बनाकर भोग लगाना चाहते हैं तो सीताफल बासुंदी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. दूध की मलाईदार मिठास और सीताफल के स्वाद से तैयार यह बासुंदी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है और इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- थाली में पनीर रखें या चना? प्रोटीन के लिए कौन सा विकल्प है ज्यादा दमदार

---विज्ञापन---

सीताफल बासुंदी की रेसिपी क्या है? 

सामग्री

  • फुल क्रीम दूध- 1लीटर
  • सीताफल का गूदा- 1 कप पका हुआ 
  • चीनी- 3 बड़े चम्मच
  • इलायची- 5 
  • बादाम- 10 बादाम
  • केसर के कुछ धागे
  • गर्म दूध- 2 चम्मच 

ऐसे बनाएं सीताफल बासुंदी

  • सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें. दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और इसे लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि दूध नीचे से चिपके नहीं. 
  • दूध को तब तक पकाएं, जब तक वह थोड़ा गाढ़ा होकर लगभग आधी न रह जाए. बीच-बीच में बर्तन के किनारों पर लगी मलाई को भी दूध में मिला दें. इससे बासुंदी का स्वाद और टेक्सचर मलाईदार बनेगा. 
  • इस दौरान पके हुए सीताफल का गूदा निकाल लें और उसके बीज अलग कर दें. गूदे को अच्छी तरह मैश कर लें. ध्यान रखें कि सीताफल का गूदा बिल्कुल ताजा और पका हुआ हो. 
  • अब गाढ़े दूध में चीनी और कुटी हुई इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर केसर को गर्म दूध में भिगोकर बासुंदी में डाल दें. गैस की हल्की आंच कर दें और सीताफल का गूदा बासुंदी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • इसे कुछ मिनट ही पकाएं और सीताफल डालने के बाद बासुंदी को बहुत ज्यादा देर तक तेज आंच पर न पकाएं. आखिर में कटे हुए बादाम, काजू और पिस्ता डालें. इसे भगवान को भोग के तौर पर सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- अब नहीं सूखेंगे फ्रिज में रखे नींबू! 14 दिनों तक Lemons को ऐसे रखें ताजा

---विज्ञापन---