गोवर्धन पूजा का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की याद में मनाया जाता है. इस दिन भक्त भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं. हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व माना जाता है गोवर्धन पूजा के मौके पर घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाने की परंपरा है. इसके साथ ही कई जगहों पर गोबर से भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भी बनाई जाती है. माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहती है और घर में सुख-समृद्धि आती है. अगर आप भी इस बार गोवर्धन पूजा पर कुछ खास करना चाहते हैं तो बाजार से मूर्ति लाने के बजाय घर पर ही गोबर से श्रीकृष्ण की सुंदर मूर्ति बना सकते हैं.
गोबर से श्रीकृष्ण की मूर्ति कैसे बनाएं?
गोबर से भगवान कृष्ण की मूर्ति बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए कुछ सामान्य चीजें पहले से इकट्ठा कर लें.
इसे भी पढ़ें- लंबे समय लक जलाने हैं दीये तो ये 5 हैक्स आएंगे काम, बार-बार नहीं डालना पड़ेगा तेल
सामग्री
- साफ गोबर
- थोड़ी मिट्टी या चिकनी मिट्टी
- पानी
- लकड़ी का छोटा बोर्ड या गत्ते का मजबूत टुकड़ा
- फूल और पत्तियां
- मोरपंख
- रंगीन धागे या कपड़े के छोटे टुकड़े
- हल्दी और कुमकुम
विधि
- सबसे पहले साफ जगह से गोबर इकट्ठा करें. ध्यान रखें कि इसमें कंकड़, सूखी घास या दूसरी गंदगी न हो. अब गोबर को अच्छी तरह छानकर या हाथों से साफ कर लें. अगर गोबर बहुत गीला है तो उसे थोड़ी देर हवा में रख दें, ताकि उसका सारा पानी निकल जाए.
- अब गोबर में थोड़ी चिकनी मिट्टी मिलाएं. इससे मिश्रण को आकार देने में आसानी होगी. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर नरम आटे जैसा मिश्रण तैयार कर लें. ध्यान रखें कि मिश्रण न तो बहुत ज्यादा गीला हो और न ही बहुत सूखा. ऐसा करने से मूर्ति बनाते वक्त उसमें दरारें पड़ने का खतरा कम होगा.
- अब तैयार मिश्रण से सबसे पहले श्रीकृष्ण के शरीर का आकार बनाएं. इसके लिए गोबर को छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें. एक हिस्से से शरीर और दूसरे हिस्से से सिर तैयार करें. इसके बाद हाथ और पैर बनाकर धीरे-धीरे सभी हिस्सों को जोड़ दें. अगर आप पहली बार मूर्ति बना रही हैं तो बहुत बारीक डिजाइन बनाने की कोशिश न करें.
- अब श्रीकृष्ण की मूर्ति को थोड़ा और खूबसूरत बनाने के लिए चेहरे और कपड़ों की मूर्ति तैयार करें. गोबर से ही आंख, नाक और होंठों का हल्का शेप बना सकती हैं. इसके अलावा, सिर पर मुकुट और हाथों में बांसुरी का आकार भी तैयार करें.
- भगवान श्रीकृष्ण के श्रृंगार में मोर पंख का महत्व है. इसलिए मूर्ति के मुकुट पर एक छोटा सा मोर पंख लगाएं. इसके अलावा, फूलों और पत्तियों की मदद से मूर्ति को सजा सकती हैं.
- मूर्ति तैयार होने के बाद उसे किसी साफ और हवादार जगह पर रख दें. ध्यान रखें कि मूर्ति को बहुत तेज धूप में रखने से उसमें दरारें पड़ सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
संबंधित खबरें
घर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
1 hr agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
4 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
6 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
9 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines