हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

Rice Paper Laphing Recipe: चटपटी सॉस के साथ बनाएं मजेदार राइस पेपर लाफिंग, नोट करें रेसिपी

Rice Laphing Recipe: घर पर बनी ये स्पाइसी राइस पेपर लाफिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. सुबह या शाम की हल्की भूख या स्नैकिंग के लिए ये एकदम परफेक्ट रेसिपी है. 

विज्ञापन
राइस पेपर लाफिंग की रेसिपी Image Credit- News24

Easy Rice Laphing Recipe: सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए, लेकिन साथ में स्वाद के साथ कोई समझौता नहीं कर सकता. अगर आपको स्ट्रीट फूड खाना पसंद है तो तिब्बती स्टाइल लाफिंग जरूर ट्राई करनी चाहिए. आजकल राइस पेपर से बनने वाली लाफिंग काफी ट्रेंड में है. इसकी सबसे खास बात है इसकी मसालेदार और चटपटी सॉस, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनाती है. अच्छी बात ये है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है. आइए इस लेख में जानते हैं राइस पेपर लाफिंग की आसान रेसिपी. 

इसे भी पढ़ें- ऑफिस में कभी नहीं करने चाहिए ये 7 काम, सफल लोगों में नहीं होती ये आदतें

राइस पेपर लाफिंग की रेसिपी 

राइ पेपर शीट- Image Credit- Freepik

सामग्री 

  • लाफिंग के लिए
  • 10 राइस पेपर शीट
  • 1 कप- पानी
  • थोड़ा सा तेल
  • चटपटी सॉस के लिए
  • 2 बड़े चम्मच- रेड चिली सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच- सोया सॉस
  • 1 चम्मच- सिरका
  • 1 चम्मच- लहसुन बारीक कटा हुआ
  • 1 चम्मच- लाल मिर्च फ्लेक्स
  • 1 चम्मच- तिल
  • नमक- स्वादानुसार 
  • टॉपिंग के लिए
  • हरा प्याज
  • धनिया पत्ती
  • थोड़ा सा भुना हुआ तिल

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. एक बड़े बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें. अब राइस पेपर शीट को 5 सेकंड के लिए पानी में डुबोएं. 
  • जब शीट नरम हो जाए तो उसे प्लेट पर निकाल लें.अब नरम राइस पेपर को रोल की तरह फोल्ड करें. चाहें तो इसे चाकू से छोटे-छोटे स्ट्रिप्स में काट लें, ताकि बिल्कुल लाफिंग जैसा टेक्सचर मिले. 
  • एक बाउल में रेड चिली सॉस, सोया सॉस, सिरका, लहसुन, लाल मिर्च फ्लेक्स और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और ऊपर से तिल डाल दें. 
  • अब तैयार राइस पेपर स्ट्रिप्स को सॉस में डालें और हल्के हाथ से अच्छी तरह टॉस करें ताकि सॉस हर हिस्से पर लग जाए. 
  • ऊपर से हरा प्याज, धनिया और भुने तिल डालकर सर्व करें. चाहें तो एक्स्ट्रा स्पाइसी स्वाद के लिए ऊपर से चिली ऑयल भी डाल सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- 20 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा महाराष्ट्रीयन बैंगन भरता, ये है खास तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola