गणेश चतुर्थी का त्योहार घर में खुशियां और उत्साह लेकर आता है. इस खास मौके पर भगवान गणेश को तरह-तरह के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है. मोदक के अलावा, आप घर पर भोग के तौर पर तरह-तरह के पकवान तैयार कर सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र की पारंपरिक पूरन पोली भी गणपति बप्पा के भोग के लिए बनाई जा सकती है. चने की दाल और गुड़ से तैयार होने वाली पूरन पोली स्वाद में मीठी और बेहद स्वादिष्ट होती है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स फॉलो करने होंगे, ताकि स्वाद अच्छा आ सके और पूरन पोली को तैयार करके भोग लगाया जा सके.
पूरन पोली की रेसिपी
सामग्री
- आटे के लिए
- गेहूं का आटा- 2 कप
- तेल या घी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- जरूरत के अनुसार पानी
- पूरन के लिए
- चना दाल- 1 कप
- गुड़- 1 कप
- इलायची पाउडर- चुटकी भर
- सौंफ पाउडर- आधा चम्मच
- जायफल पाउडर- 1 चम्मच
- घी- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को पानी के साथ कुकर में डालकर नरम होने तक पकाएं. दाल पकने के बाद उसका पानी निकाल दें. अब एक कड़ाही में पकी हुई दाल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
- इसे लगातार चलाते रहें, जब तक कि गुड़ अच्छी तरह पिघलकर दाल के साथ मिल न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. इस मिश्रण में इलायची, सौंफ और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें.
- ठंडा होने के बाद इसे अच्छी तरह मैश कर लें ताकि पूरन एकदम मुलायम हो जाए. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, थोड़ा नमक और घी डालें. पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आटे की छोटी लोई लें और उसे थोड़ा बेलें.
- बीच में तैयार किया हुआ पूरन रखें और आटे को चारों तरफ से बंद कर दें. इसे हल्के हाथों से बेलकर तवे पर डालें. पूरन पोली को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें. इसी तरह सारी पूरन पोली तैयार कर लें. तैयार पूरन पोली को प्लेट में सजाकर भगवान गणेश को भोग लगाएं.
इसे भी पढ़ें- Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी
संबंधित खबरें
फेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
9 hrs agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
10 hrs agoमेहंदी से बाल संतरी नहीं बल्कि काले चाहिए तो घोल में मिला लीजिए ये 2 चीजें
14 hrs agoब्रेकअप से महिलाओं से ज्यादा पुरुषों की उजड़ जाती है जिंदगी! शोध में बताया
14 hrs agoबाजार के मिलावटी Butter से बचें! घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध देसी मक्खन
15 hrs agoन ज्यादा टाइट, न ढीला! इस तरह लें ब्लाउज का सही नाप, मिलेगी परफेक्ट फिटिंग
16 hrs agoइन महिलाओं को नहीं रखना चाहिए करवा चौथ व्रत? वरना होगा नुकसान
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
19 hrs ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
1 day agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines