Puja Dhoop Batti: पूजा-पाठ के बाद फूलों का क्या करें, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. ज्यादातर घरों में फूलों को कुछ समय बाद कूड़े में फेंक दिया जाता है, लेकिन इन्हें दोबारा इस्तेमाल करने का एक आसान तरीका भी है. पूजा में चढ़ाए गए फूलों को अच्छी तरह सुखाकर आप घर पर हवन कप्स तैयार कर सकते हैं. इससे फूलों का दोबारा इस्तेमाल भी हो जाएगा और घर में मौजूद कुछ नॉर्मल चीजों से हवन के लिए सामग्री तैयार की जा सकती है. हालांकि, इसके लिए सिर्फ साफ और बिना किसी रसायन या स्प्रे वाले फूलों का इस्तेमाल करें. फूलों को अच्छी तरह सुखाना भी जरूरी है, ताकि उनमें नमी न बची रहे.
इसे भी पढ़ें- प्याज को अंकुरित होने से कैसे बचाएं? ये 5 टिप्स आएंगे आपके बहुत काम
सूखे फूलों से कैसे बनाएं कप्स?
घर पर सूखे फूलों से हवन कप्स बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी.
- पूजा के बाद बचे सूखे फूल
- थोड़ा सा आटा
- पानी
- कपूर की थोड़ी मात्रा
- हवन सामग्री
- छोटे कप या मोल्ड का आकार की कोई चीज
सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह सुखाना
पूजा के बाद फूलों को सीधे पीसने की बजाय पहले उन्हें अच्छी तरह सुखा लें. फूलों को साफ कपड़े या ट्रे पर फैलाकर ऐसी जगह रखें जहां हवा आती-जाती हो. तेज नमी वाली जगहों से बचें और फूल पूरी तरह सूखने के लिए रख दें. अगर फूलों में नमी रह गई तो तैयार किए गए कप्स जल्दी खराब हो सकते हैं.
सूखे फूलों का पाउडर बनाएं
जब फूल पूरी तरह सूख जाएं, तो उनकी पंखुड़ियों को हाथ से तोड़कर छोटे टुकड़ों में कर लें. इसके बाद, इन्हें मिक्सर या ग्राइंडर में हल्का पीसकर मोटा पाउडर जैसा तैयार कर लें. फिर फूलों को बिल्कुल बारीक पाउडर बनाने की जरूरत नहीं है. थोड़ा टेक्सचर रहने से भी हवन कप्स को शेप दिया जा सकता है.
अब तैयार करें मिश्रण
एक बर्तन में सूखे फूलों का पाउडर लें, जिसमें जरूरत के हिसाब से थोड़ा आटा बाइंडर मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे गूंथ लें और ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गीला न हो. इसे इतना ही नम रखें कि आसानी से शेप दिया जा सके. अगर आप चाहें तो इसमें थोड़ी मात्रा में सूखी हवन सामग्री भी मिला सकती हैं.
कप्स को शेप कैसे दें?
अब तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां लें और उन्हें कप या कटोरी जैसा शेप दें. आप इन्हें हाथ से दबाकर छोटा कप बना सकते हैं या किसी छोटे सांचे की मदद ले सकते हैं. इस दौरान आप कप बहुत मोटा न बनाएं, ताकि वह अच्छी तरह सूख सके.
किन फूलों का इस्तेमाल न करें?
अगर पूजा के फूलों पर किसी तरह का केमिकल स्प्रे, पेंट, ग्लिटर या अन्य सजावटी सामग्री लगी है तो उन्हें हवन कप्स में इस्तेमाल करने से बचें. इसी तरह फफूंद लगे, सड़े या बहुत गंदे फूलों का भी इस्तेमाल न करें. इस तरह पूजा के बाद बचे साफ और नेचुरल फूलों को फेंकने के बजाय उनका दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कबूतरों को बालकनी से भगाने के लिए आजमा लें ये हैक्स, घोंसला नहीं बना पाएंगे Pigeons
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
7 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
7 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
9 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
10 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
10 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
10 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
13 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
14 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines