Potato Peel For Plants: आलू के छिलके से बनाएं ऑर्गेनिक खाद, पौधा रहेगा एकदम हरा-भरा

Organic Khad Step by Step: ऑर्गेनिक खाद को घर पर बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको सब्जियों के छिलके या कचरा चाहिए होगा. बाकी अगर आपको खाद बनाना नहीं आती तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है. यहां हम 3 तरह से खाद बनाना बता रहे हैं.

potato peel plant fertilizer

आलू के छिलके खाद कैसे बनाएं- Image Credit- Freepik

Potato Peel Fertilizer: आजकल घर में पौधे लगाना बहुत आसान हो गया है. ये न सिर्फ हमारे घर की हवा को साफ करते हैं, बल्कि उसे एक खूबसूरत और पॉजिटिव वाइब्स भी देते हैं. लेकिन लगाने के बाद पौधों की देखभाल करना बहुत जरूरी है. पानी के साथ मिट्टी को भी समय-समय पर पोषण देना जरूरी होता है जैसे खाद. यह वैसे तो मार्केट में आसानी से मिल जाएगी, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर पर आलू के छिलके से खाद कैसे तैयार की जा सकती है.

विज्ञापन

खाद बनाने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले आलू के छिलकों को धूप में सुखा लें.
  • अब इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक कम्पोस्ट बिन में डाल दें.
  • अब इसमें सूखे पत्ते, किचन वेस्ट और थोड़ी मिट्टी भी मिला लें.
  • इसे कुछ हफ्तों के लिए रख दें और इंतजार करें.
  • कुछ हफ्तों में ये सड़कर खाद बन जाएगी.
  • इसके अलावा आप स्प्रे भी तैयार कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Uses Of Salt: बड़ा काम का है किचन में रखा नमक, बस इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल… काम हो जाएगा आसान

विज्ञापन

छिलके से बनाएं फर्टिलाइजर

  • कुछ आलू के छिलके लें और इन्हें पानी में 2-3 दिन तक रखा हुआ छोड़ दें.
  • इसके बाद छान लें और पौधों में डालें.
  • यह पानी पौधों के लिए इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर की तरह काम करेगा.

आलू के छिलके से बनाएं सुखी खाद

  • आप मिट्टी के साथ सुखी खाद भी मिला सकते हैं.
  • इसके लिए छिलकों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें.
  • फिर मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर तैयार करें और मिट्टी में डालकर इस्तेमाल करें.
  • यह मिट्टी की नमी बनाए रखता है और पौधों की ग्रोथ बढ़ाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • सड़े हुए आलू का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें.
  • अगर खाद में गीलापन है तो इसे धूप में सुखा लें.
  • इस खाद का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें.

इसे भी पढ़ें- ओज़ेम्पिक का प्राकृतिक विकल्प क्या है? डॉक्टर ने कहा Natural Ozempic की तरह काम करती हैं खाने की ये चीजें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ