Potato Peel Snacks: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. आलू से कई तरह की सब्जियां बनाई जाती हैं, लेकिन ज्यादातर लोग आलू छीलने के बाद उसके छिलके को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों से कई स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं? आलू के छिलकों में फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल करके आप स्वाद के साथ पोषण भी पा सकते हैं. तो देर किस बात कि आइए जानते हैं आलू के छिलकों से बनने वाले कुछ आसान और टेस्टी स्नैक्स. 

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- रोज 200 पुश-अप्स और शाकाहारी खाना… Ravi Kishan ने बताया 57 साल की उम्र में फिट रहने का राज

---विज्ञापन---

क्रिस्पी आलू के छिलके के चिप्स 

सामग्री

  • आलू के छिलके
  • ऑलिव ऑयल- 2 चम्मच 
  • नमक-स्वादानुसार
  • काली मिर्च- स्वादानुसार 
  • चाट मसाला
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले आलू के छिलकों को साफ करें. फिर अच्छी तरह से धोएं और कुछ देर सूखने के लिए रख दें. सूखाने के लिए आप आलू के छिलकों को कपड़े में लपेट सकते हैं.  
  • अब आलू के छिलके सुखाकर तेल और मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. फिर 180 डिग्री पर 15 मिनट तक ओवन में बेक करें या एयर फ्रायर में कुरकुरा होने तक पकाएं. 
  • आप अपने हिसाब से मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं और अगर ओवन नहीं है तो तेल को कड़ाही में डाल दें. फिर इस चिप्स को चाय के साथ गरमागरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने वाली दवाओं से क्या सच में झड़ रहे बाल? जानिए लोगों को क्यों हो रही है यह समस्या

---विज्ञापन---