Easy Poha Appe Recipe: नाश्ता अगर हेल्दी हो तो पूरे दिन एनर्जी रहती है. आप पराठे या पोहा वगैरह ट्राई कर सकते हैं, लेकिन हर रोज एक ही तरह का नाश्ता करके ना सिर्फ बोरियत होती है बल्कि खाने का मन ही नहीं करता. इसलिए आपको हेल्दी चीजों से कुछ नया ट्राई करना चाहिए. आप पोहे से सॉफ्ट अप्पे तैयार कर सकते हैं, लेकिन इससे पहले आपको पोहे अप्पे बनाने की आसान रेसिपी बता होनी चाहिए. खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता. आप हमारी बताई गई रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी.
इसे भी पढ़ें- रोज सुबह किशमिश का पानी पीने से क्या होता है? जानिए Kishmish Water पीने का प्रभाव
पोहे अप्पे की रेसिपी
सामग्री
- पोहा- 1 कप
- सूजी- आधा कप
- दही- 2 चम्मच
- प्याज- आधा
- टमाटर- 1
- हरी मिर्च- 3
- अदरक- आधा छोटा चम्मच
- हरी धनिया- 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- ईनो- आधा चम्मच
- तेल- जरूरत से हिसाब से
- स्टैंड
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर पोहे को अच्छी तरह धो लें और 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद पानी निकालकर पोहे को मिक्सर में हल्का पीस लें.
- अब एक बड़े बाउल में पिसा हुआ पोहा, सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर इसमें प्याज, गाजर, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर मिक्स करें.
- अगर जरूरत लगे तो थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार कर लें. बैटर को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए.
- इस तैयार बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथ से मिलाएं. अब गैस पर पानी रखें और अप्पे स्टैंड को गर्म करें. गर्म करने के बाद थोड़ा तेल डालें और बैटर को डालें.
- बैटर तैयार होने के बाद उसमें ईनो या बेकिंग सोडा डालें और हल्के हाथों से मिला लें। अब अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें और हर सांचे में थोड़ा-सा तेल डाल दें.
- जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आ जाए तो अप्पे को पलट दें और दूसरी तरफ से भी क्रिस्पी होने तक सेंक लें. अप्पे को ज्यादा सॉफ्ट बनाने के लिए दही का इस्तेमाल करें.
- इसे एक प्लेट में निकालें और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें. आप हरी चटनी के साथ भी अप्पे खा सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Belarus Ruble: कितनी मजबूत है बेलारूस की करेंसी? जानिए भारतीय रुपये के मुकाबले बेलारूसी रूबल की ताकत
संबंधित खबरें
बदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
29 mins agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
14 hrs agoनेल एक्सटेंशन घर पर निकालने के ये हैक्स आएंगे काम, नहीं खर्चने पड़ेंगे पैसे
16 hrs agoटमाटर के पौधों पर लद जाएंगे फल, बस खाद डालते समय न करें ये गलतियां
23 hrs agoकरवाचौथ पर काली पड़ी पायल-बिछिया की करें सफाई, यहां जानिए तरीका
23 hrs agoदशहरा की मस्ती के बाद छाई है सुस्ती? ये ड्रिंक कर देगी आपको रिफ्रेश
1 day agoदाल-चावल में लगाएं गुजराती तड़के का ट्विस्ट, स्वाद बढ़ा देगी ये फेमस खिचड़ी
1 day agoअसली घी की पहचान कैसे करें? मिलावट पकड़ने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
1 day agoऊनी स्वेटर पर निकल आए हैं रोएं? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ
1 day agoदशहरा पर बनाएं गुड़ के मीठे चावल, खुशबू और स्वाद जीत लेंगे सबका दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines