Christmas Day पर प्लम केक कैसे बनाएं? यहां जानिए प्लम केक में कौन-कौन सी सामग्री इस्तेमाल की जाती है

Plum Cake Ki Recipe: घर पर प्लम केक हर कोई नहीं तैयार कर सकता, क्योंकि इसमें नॉर्मल केक से अलग इंग्रीडिएंट्स डाले जाते हैं. मिठास के लिए इसमें किशमिश का फ्लेवर दिया जाता है और संतरे के जूस से केक को और स्वादिष्ट बनाया जाता है.

Plum Cake Ki Recipe

इसे बनाने के लिए एकदम सटीक रेसिपी का पता होना जरूरी है- Image Credit- Shutterstock

Plum Cake Ingredients: क्रिसमस के दिन हर तरफ खुशी की लहर होती है. लोग एक दूसरे की इच्छा जानने और उसे पूरा करने पर काफी जोर देते हैं. साथ ही, 1 हफ्ते पहले से ही क्रिसमस के दिन की तैयारी शुरू कर देते हैं. घर को सजाना, बच्‍चों के ल‍िए ग‍िफ्ट्स लाना, गेस्ट्स के लिए मेन्यू तैयार करना… पहले ही डिसाइड हो जाता है. कुछ लोग प्लम केक (Plum Cake Recipe) मार्केट से खरीदना पसंद करते हैं तो कुछ लोग घर पर ही बनाकर सर्व करते हैं. हालांकि, हर कोई घर पर एकदम परफेक्ट प्लम केक नहीं तैयार कर सकता. इसके लिए एकदम सटीक रेसिपी का पता होना जरूरी है. साथ ही, इस बात की जानकारी होना कि इसमें किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लम केक बनाने की आसान रेसिपी | Plum Cake Easy Recipe

सामग्री

  • मैदा- 1 कप
  • ब्राउन शुगर- 200 ग्राम
  • बटर- 200 ग्राम
  • दही- 100 ग्राम
  • मिल्क पाउडर- 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा- चुटकीभर
  • दालचीनी पाउडर- एक छोटा चम्मच
  • नमक- 1 चुटकी
  • टूटी फ्रूटी- आधा कप
  • किशमिश- आधा कप
  • ऑरेंज जूस- 1 गिलास 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में मैदा छान लें और किशमिश और टूटी फ्रूटी को संतरे के जूस में भिगोकर रख दें.
  • केक के लिए टिन को बटर लगाकर रख दें. इसके बाद ओवन को 10 के लिए प्रीहीट करें. दूसरी तरफ मैदा में चीनी और बटर डालें.
  • लगातार मिलाएं और बैटर तैयार करने के बाद बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को डालकर मिलाएं. अब इसमें ऑरेंज जूस में भीगी हुई किशमिश डाल दें.
  • इस बैटर को टिन की प्लेट में डालें. ऊपर से टूटी फ्रूटी डालें और 170 डिग्री पर 40 मिनट के लिए रख दें. बीच में सिर्फ एक बार चेक करें और आखिर में भी स्टिक की मदद से केक देखें.
  • अगर ये पक गया है तो इसे एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा करने के बाद सर्व करें. सर्व करने के लिए आप केक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Pornstar Martini Recipe: पॉर्नस्टार मार्टिनी कैसे बनाते हैं? मॉडर्न क्लासिक ड्रिंक को ऐसे करें तैयार

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ