Pizza Bun Kaise Banaya Jaye: शाम की चाय के कुछ ना कुछ खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक तलाश रहे हैं और रोज-रोज समोसा, पकौड़े या बिस्कुट खाकर बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. इस बार हम आपको घर पर पिज्जा बन बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. यह इतनी लजीज रेसिपी है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होती. घर पर मौजूद चीजों से ही आप टेस्टी और चीजी पिज्जा बन तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- सिर्फ 500 रुपये में वीकेंड बन जाएगा यादगार, यहां जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहें
पिज्जा बन की रेसिपी
सामग्री
- ब्रेड बन- 4
- शिमला मिर्च- आधा कप
- प्याज- आधा कप
- स्वीट कॉर्न- आधा कप
- चीज- आधा कप
- पिज्जा सॉस- 4 चम्मच
- चिली फ्लेक्स- आधा छोटा चम्मच
- ओरिगैनो- आधा छोटा चम्मच
- मक्खन- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले बर्गर बन को बीच से दो हिस्सों में काट लें. अब इन पर हल्का-सा मक्खन लगा दें, ताकि बन ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनें.
- एक बाउल में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न डालें. इसमें थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- अब बन के अंदर वाले हिस्से पर अच्छी तरह पिज्जा सॉस लगा दें. इससे पिज्जा जैसा फ्लेवर आएगा. सॉस लगाने के बाद तैयार की हुई सब्जियों की टॉपिंग बनाकर फैला दें.
- इसके ऊपर भरपूर मात्रा में कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. अब एक तवा गरम करें और उस पर हल्का मक्खन लगाकर बन रख दें.
- ढककर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि चीज अच्छी तरह पिघल जाए. अगर आपके पास ओवन है तो इसे 180 डिग्री पर 10 मिनट तक बेक करें.
- बस आपका गरमा-गरम पिज्जा बन तैयार है. इसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा ओरिगैनो व चिली फ्लेक्स छिड़क दें.
इसे भी पढ़ें- गलती से भी इंडक्शन स्टोव पर न करें ये काम, वरना मिनटों में हो सकता है खराब
संबंधित खबरें
इस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
1 hr agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
2 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
3 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
3 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
18 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines