Dudh Se Dahi Kaise Banta Hai: सर्दियों में दही जमाना किसी चैलेंज से कम नहीं है. क्योंकि ठंड में दही ठीक तरह से नहीं जम पाता और स्वाद में जरूरत से ज्यादा खट्टापन आ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में दूध ज्यादा देर तक गर्म नहीं रहता, जिसकी वजह से दही को जमने के लिए सही टेंपरेचर नहीं मिल पाता. यही वजह है कि दही कभी भी सही तरह से नहीं जमता या पतला रह जाता है या खट्टा बन जाता है. लेकिन अगर कुछ बातों को ध्यान में रखकर दही को जमाया जाए तो गाढ़ा, क्रीमी और परफेक्ट टेक्सचर वाला दही तैयार किया जा सकता है. यकीन नहीं होता तो आइए इस लेख में जानते हैं दही को घर पर बनाने के आसान हैक्स-
सर्दियों में दही के जमाने का सही तरीका | Curd in Winter
पुराने दही का जामन करें इस्तेमाल
दही को सही तरह से जमाने के लिए पुराने जामन का ही इस्तेमाल करना चाहिए. हालांकि, आपको सिर्फ एक चम्मच ही पुराना दही लेना है. क्योंकि ज्यादा खट्टा या ज्यादा पुराना दही इस्तेमाल करने से टेक्सचर खराब हो सकता है.
इसे भी पढ़ें- Winter Recipe: सर्दियों में बनाएं अमरूद का खट्टा-मीठा पापड़, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये रेसिपी आपके मुंह में ला देगी पानी
दही को गर्म जगह पर रखें
अच्छा दही हमेशा गर्म जगह पर जमता है. आप घर के गर्म हिस्से पर दही का बर्तन रखें. अगर ऐसी कोई जगह नहीं है तो कंबल या शॉल में लपेटकर भी बर्तन को रखा जा सकता है. इससे दही को गर्म टेंपरेचर मिलेगा और स्वाद भी अच्छा आएगा.
दूध पाउडर भी आएगा काम
अगर आप बेहद गाढ़ा दही चाहते हैं तो दूध उबलते समय लगभग 1 चम्मच दूध पाउडर को भी डाल दें. इससे दही ज्यादा क्रीमी बनेगा और ज्यादा खट्टा भी नहीं होगा. हालांकि, जरूरत से ज्यादा दूध पाउडर डालना नहीं अच्छा नहीं रहता.
दही को बार-बार ना करें चेक
दही जमाने के बाद एक हफ्ते तक चेक ना करें. इससे दही का टेक्सचर बहुत ही अच्छा आएगा. क्योंकि बार-बार खोलने से टेंपरेचर गिरता है और दही दानेदार नहीं बनता. इसलिए एक हफ्ते तक इंतजार करें.
इन टिप्स का रखें ख्याल
दही को हमेशा मिट्टी के बर्तन में ही रखें, वरना यह कड़वा हो जाएगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए हमेशा साफ चम्मच का इस्तेमाल करें.दही बनाने के लिए फ्रेश दूध का ही इस्तेमाल करें. इससे दही ज्यादा दिन तक खराब नहीं होगा.
इसे भी पढ़ें- Beetroot Halwa Recipe: चुकंदर का हलवा कैसे बनाएं? स्वाद, सेहत और रंग से भरपूर ये रेसिपी सबका दिल जीत लेगी
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
9 hrs agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
13 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
13 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
14 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
16 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
17 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
18 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
20 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines