Curd in Winter: सर्दियों में दही जमाना हो जाता है मुश्किल, नहीं आता परफेक्ट टेक्सचर, ये टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

How To Get Thick Curd: सर्दियों में गाढ़ी और बिना फटा दही जमाने के लिए जरूरी है सही तापमान बनाए रखना. इसलिए दही को सेट करने के लिए मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल करें, जिससे दही जल्दी और बेहतर जमता है.

How to make yogurt thicker

इन ट्रिक्स से बनेगा एकदम गाढ़ा दही- Image Credit- Freepik

Dudh Se Dahi Kaise Banta Hai: सर्दियों में दही जमाना किसी चैलेंज से कम नहीं है. क्योंकि ठंड में दही ठीक तरह से नहीं जम पाता और स्वाद में जरूरत से ज्यादा खट्टापन आ जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंड में दूध ज्यादा देर तक गर्म नहीं रहता, जिसकी वजह से दही को जमने के लिए सही टेंपरेचर नहीं मिल पाता. यही वजह है कि दही कभी भी सही तरह से नहीं जमता या पतला रह जाता है या खट्टा बन जाता है. लेकिन अगर कुछ बातों को ध्यान में रखकर दही को जमाया जाए तो गाढ़ा, क्रीमी और परफेक्ट टेक्सचर वाला दही तैयार किया जा सकता है. यकीन नहीं होता तो आइए इस लेख में जानते हैं दही को घर पर बनाने के आसान हैक्स-

विज्ञापन

सर्दियों में दही के जमाने का सही तरीका | Curd in Winter

पुराने दही का जामन करें इस्तेमाल 

दही को सही तरह से जमाने के लिए पुराने जामन का ही इस्तेमाल करना चाहिए. हालांकि, आपको सिर्फ एक चम्मच ही पुराना दही लेना है. क्योंकि ज्यादा खट्टा या ज्यादा पुराना दही इस्तेमाल करने से टेक्सचर खराब हो सकता है. 

विज्ञापन

दही को गर्म जगह पर रखें

अच्छा दही हमेशा गर्म जगह पर जमता है. आप घर के गर्म हिस्से पर दही का बर्तन रखें. अगर ऐसी कोई जगह नहीं है तो कंबल या शॉल में लपेटकर भी बर्तन को रखा जा सकता है. इससे दही को गर्म टेंपरेचर मिलेगा और स्वाद भी अच्छा आएगा. 

विज्ञापन

दूध पाउडर भी आएगा काम 

अगर आप बेहद गाढ़ा दही चाहते हैं तो दूध उबलते समय लगभग 1 चम्मच दूध पाउडर को भी डाल दें. इससे दही ज्यादा क्रीमी बनेगा और ज्यादा खट्टा भी नहीं होगा. हालांकि, जरूरत से ज्यादा दूध पाउडर डालना नहीं अच्छा नहीं रहता.

दही को बार-बार ना करें चेक

दही जमाने के बाद एक हफ्ते तक चेक ना करें. इससे दही का टेक्सचर बहुत ही अच्छा आएगा. क्योंकि बार-बार खोलने से टेंपरेचर गिरता है और दही दानेदार नहीं बनता. इसलिए एक हफ्ते तक इंतजार करें. 

विज्ञापन

इन टिप्स का रखें ख्याल 

दही को हमेशा मिट्टी के बर्तन में ही रखें, वरना यह कड़वा हो जाएगा. इसका इस्तेमाल करने के लिए हमेशा साफ चम्मच का इस्तेमाल करें.दही बनाने के लिए फ्रेश दूध का ही इस्तेमाल करें. इससे दही ज्यादा दिन तक खराब नहीं होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ