Vrat Special Khichadi: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा करने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान लोग व्रत रखते हैं और ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने या एनर्जी देने वाली हों. साबूदाना खिचड़ी व्रत के लिए सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो इसके दाने एकदम खिले-खिले बनते हैं और इसका स्वाद भी शानदार होता है. आइए इस लेख में विस्तार से इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- भीगने पर पारदर्शी बन जाते हैं इन 5 रंगों के कपड़े, बारिश में पहनने की ना करें गलती
साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी
सामग्री
- साबूदाना- 1 कप
- उबले आलू- 2
- आधा कप- भुनी हुई मूंगफली
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- करी पत्ते- 10
- घी या मूंगफली का तेल- 2 बड़े चम्मच
- स्वादानुसार- सेंधा नमक
- काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
- बारीक कटा- हरा धनिया
विधि
- सबसे पहले साबूदाना को 3 बार अच्छी तरह धो लें और इसमें इतना पानी डालें कि साबूदाना बस डूब जाए. 5 घंटे बाद इसे पकाने के लिए इस्तेमाल करें.
- इसके लिए एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. फिर जीरा डालकर चटकाएं और अगर आप चाहें तो करी पत्ते और हरी मिर्च भी डालें.
- अब उबले हुए आलू डालकर 5 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब भीगा हुआ साबूदाना डालें और हल्के हाथों से चलाएं. फिर दरदरी पिसी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें. आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- रेनकोट जैकेट को खराब कर सकती हैं आपकी 5 आदतें, मानसून में कभी न करें ये गलतियां
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
8 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
10 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
12 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
12 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
13 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
14 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
15 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
18 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines