Sawan Special: सावन के व्रत में बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना खिचड़ी, मिनटों में जानें आसान रेसिपी

Sawan Special Recipe: सावन का महीना चल रहा है. ऐसे में आप घर पर साबूदाने से स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार करें और अगर आप व्रत के लिए बना रहे हैं तो सिर्फ सेंधा नमक का डालें. ऐसा करने से खिचड़ी स्वादिष्ट और हेल्दी बनेगी.

Sawan Special Recipe

साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी 

Vrat Special Khichadi: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा करने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दौरान लोग व्रत रखते हैं और ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने या एनर्जी देने वाली हों. साबूदाना खिचड़ी व्रत के लिए सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है. अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो इसके दाने एकदम खिले-खिले बनते हैं और इसका स्वाद भी शानदार होता है. आइए इस लेख में विस्तार से इसकी आसान रेसिपी जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

साबूदाना खिचड़ी की रेसिपी 

सामग्री 

  • साबूदाना- 1 कप
  • उबले आलू- 2 
  • आधा कप- भुनी हुई मूंगफली
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ते- 10
  • घी या मूंगफली का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • स्वादानुसार- सेंधा नमक
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटा- हरा धनिया

विधि

  • सबसे पहले साबूदाना को 3 बार अच्छी तरह धो लें और इसमें इतना पानी डालें कि साबूदाना बस डूब जाए. 5 घंटे बाद इसे पकाने के लिए इस्तेमाल करें. 
  • इसके लिए एक कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. फिर जीरा डालकर चटकाएं और अगर आप चाहें तो करी पत्ते और हरी मिर्च भी डालें. 
  • अब उबले हुए आलू डालकर 5 मिनट तक हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब भीगा हुआ साबूदाना डालें और हल्के हाथों से चलाएं. फिर दरदरी पिसी मूंगफली डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें. आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- रेनकोट जैकेट को खराब कर सकती हैं आपकी 5 आदतें, मानसून में कभी न करें ये गलतियां

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ