Sattu Ka Paratha Kaise Banaye: अगर आप नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी और पेट भरने वाला भी हो तो सत्तू का पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. भुने हुए चने से तैयार सत्तू प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यही वजह है कि सत्तू का पराठा लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है और शरीर को ऊर्जा भी देता है. हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि सत्तू का पराठा बेलते समय फट जाता है या इसकी स्टफिंग बाहर निकलने लगती है.
सत्तू का पराठा रेसिपी
सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 कप
- सत्तू- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा
- हरी मिर्च- 2
- कद्दूकस किया हुआ अदरक- 1 छोटा चम्मच
- अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- तेल- जरूरत के हिसाब से
इसे भी पढ़ें- बची हुई चायपत्ती से भगा सकते हैं मक्खियां, तुरंत जान लीजिए यह दमदार नुस्खा
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखे. फिर एक एक बड़े बर्तन में सत्तू लें और उसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, अजवाइन, नमक और अचार का मसाला डाल दें.
- इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं. ध्यान रखें कि स्टफिंग न ज्यादा सूखी हो और न ही बहुत गीली. हल्की नम और भुरभुरी स्टफिंग सबसे अच्छी मानी जाती है.
- सत्तू का पराठा बनाने के लिए आटा गूंथे और कुछ देर के लिए रख दें. फिर आटे की लोई बनाएं और सत्तू की स्टाफिंग भरें. स्टफिंग भरने के बाद पराठे के किनारों को अच्छी तरह सील करें.
- अब हल्के हाथों से धीरे-धीरे बेलने से पराठा फटता नहीं है और उसकी शेप भी अच्छी बनती है. अब तवा गर्म करें और उस पर पराठा डाल दें.
- एक तरफ हल्के भूरे धब्बे आने पर उसे पलट दें. अब दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
इसे भी पढ़ें- मालपुए को दें आम का ट्विस्ट, हर किसी को पसंद आएगी यह स्वादिष्ट मिठाई
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines