Breakfast Recipe: ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाना पूरे दिन के लिए बहुत ही अच्छा है. अगर आप ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो और जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक खुशी-खुशी खा लें, तो मूंग दाल का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और इसे नाश्ते, लंच या शाम के हल्के स्नैक के रूप में भी खाया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- आंखों के काले घेरों पर क्या लगाने पर मिलेगा फायदा? यहां जानिए Dark Circles का रामबाण इलाज क्या है
मूंग दाल का चीला रेसिपी
सामग्री
- धुली मूंग दाल- 1 कप
- प्याज- 1
- गाजर- 1
- शिमला मिर्च- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 इंच
- लहसुन की कलियां- 3
- हरा धनिया- 3
- नमक- स्वादानुसार
- जीरा- आधा चम्मच
- हींग- छोटा चम्मच
- तेल- सेंकने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर भीगी हुई मूंग दाल का पानी निकाल लें.
- फिर दाल को अदरक, लहसुन और थोड़ा-सा पानी डालकर मिक्सर में पीस लें। घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा.
- अब इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, जीरा, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- फिर नॉन-स्टिक या लोहे का तवा गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. अब एक कलछी घोल डालकर गोल आकार में फैला दें.
- दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा तेल या घी लगाकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेंकें.
- दोनों तरफ से अच्छी तरह पकने के बाद गर्मागर्म चीला प्लेट में निकाल लें.
- अब मूंग दाल का चीला गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें. आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- AC के बिना कमरे को कैसे रखें ठंडा? ये 5 देसी नुस्खे आ सकते हैं आपके काम
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
12 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines