Peanut Chikki Easy Recipe: इस मौसम में मूंगफली की चिक्की खूब खाई जाती है और पूरे सीजन मार्केट में इसकी काफी डिमांड भी रहती है, लेकिन कई लोग इसे घर पर ही बनाना पसंद करते हैं. घर पर बनी चिक्की का स्वाद भी बहुत अलग होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर गुड़ की चिक्की बना सकते हैं. हालांकि, घर पर चिक्की बनाते समय सबसे बड़ी दिक्कत यह आती है कि चाशनी सही स्टेज पर नहीं पहुंच पाती. इससे स्वाद ज्यादा अच्छा नहीं आता और चिक्की बार-बार टूट भी जाती है. इसके अलावा, कई बार ऐसा भी होता है कि यह ठीक तरह से जम नहीं पाती और टूटकर बिखर जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर हम कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से मूंगफली की चिक्की बिल्कुल मार्केट जैसी परफेक्ट तैयार की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें- Christmas 2025: क्रिसमस पार्टी में तैयार होने के लिए इन सेलेब्स के लुक्स से आप भी ले सकती हैं आइडिया, स्टाइलिश दिखेंगी आप
चिक्की बनाने के आसान हैक्स | How to Make Perfect Chikki
चाशनी का परफेक्ट होना- चिक्की का स्वाद अच्छा हो इसके लिए चाशनी का परफेक्ट होना बहुत जरूरी है. आप गुड़ की चाशनी पहचान करने के लिए 2-3 बूंद पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर यह बूंद टपकने लगे तो चाशनी तैयार है.
मूंगफली रोस्ट करें- चिक्की का स्वाद बेहतर करने के लिए जरूरी है कि आप मूंगफली को अच्छी तरह से रोस्ट कर लें. इसके लिए हल्की आंच पर भून लें और प्लेट में निकालकर इस्तेमाल करें.
बेकिंग सोडा आएगा काम- आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन यह सच है कि चिक्की बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जाता है. इसे चाशनी बनाते समय डाल दें, क्योंकि इससे चीनी में क्रिस्टल नहीं बनेंगे.
ग्रिड पेपर का इस्तेमाल- चिक्की बनाने के लिए थाली या प्लेट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए थाली या प्लेट पर घी लगाकर मिश्रण डालकर ऊपर से बटर पेपर रखें. फिर बेलन से फैलाकर चिक्की का शेप दें.
ठंडी जगह पर रखें- चिक्की को बनाकर ठंडी जगह पर रखें. हालांकि, इसके लिए फ्रिज का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करना है. आप कमरे में रखकर इसका इस्तेमाल करें.
इसे भी पढ़ें- इस आसान तरीके से बनाएं होममेड धूप, Chef Jaspreet Singh ने कहा महक जाएगा पूरा घर
संबंधित खबरें
सुबह के नाश्ते में पिएं टमाटर-गाजर का सूप, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी अच्छी
33 mins ago2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
11 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
20 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
20 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
21 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
21 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
23 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
23 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines