इस आसान तरीके से बनाएं होममेड धूप, Chef Jaspreet Singh ने कहा महक जाएगा पूरा घर

Homemade Dhoop: भारत के ज्यादातर घरों में धूप का प्रयोग काफी ज्यादा होता है, जिसके लिए लोग बाहर से लेते हैं. अगर आप भी अपने पैसों को बचाना चाहते हैं, साथ ही चाहते हैं कि आप आसानी से घर पर ही धूप बना सकें, तो आइए जानते हैं Chef जसप्रीत सिंह से कि आप घर पर इसे कैसे बना सकते हैं.

Homemade Dhoop

बाजार की जगह घर की बनी धूप अपनाएं. Image Source Freepik

विज्ञापन

DIY Dhoop: ऐसे तो बहुत लोग हैं जो कि घर पर ही हर चीज रेडी करते हैं, साथ ही बाहरी चीजों को खरीदना पसंद नहीं करते हैं. यहां तक रोजाना पूजा के दौरान काम आने वाली धूप को भी घर पर ही बनाने का सोचते हैं, ताकि बाहर से खरीदनी न पड़े और बच्चों सहित सभी परिवार वालों को उसके धुएं से किसी भी तरह की दिक्कत न हो. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं घर पर आसानी से मंदिर के लिए धूप बनाना, तो आइए जानते हैं Chef जसप्रीत सिंह से ऐसे तरीके के बारे में, जिसे आप अपना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- Hair Growth Oil: लगातार बाल झड़ने से पतली हो गई चोटी? ट्राई करें ये होममेड हेयर ऑयल, होगी अच्छी ग्रोथ

विज्ञापन

DIY ऑर्गेनिक धूप | DIY Organic Dhoop

इस तरह बनाएं आसानी से धूप

घर पर आसानी से धूप बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन लें. अब इस पैन में आप एक कटोरी गेंदे के फूल डालें. इसके बाद आप इसमें मोगरा और गुलाब की पत्तियां डालें. अब इन सबको तब तक भून लें, जब तक यह ड्राई न हो जाएं. अब आप इनको मिक्सी में डालकर पीस लें. साथ ही इसके साथ आप नारियल का भूसा, कपूर, दालचीनी की डंडी—इन सभी को पीस लें. जैसे ही यह पाउडर बन जाए, आप इसको छान लें. छानने के बाद आप इसमें चंदन पाउडर और घी डालें. फिर आप इसको धूप की शेप दें और चला दें. बस इस आसान तरीके से नेचुरल धूप रेडी हो जाएगी, जिसके धुएं से आपको किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी.

घर पर बनी धूप के फायदे (Benefits of Homemade Dhoop)

  • घर की बनी धूप में किसी भी तरह के केमिकल, परफ्यूम या टॉक्सिन नहीं होते, इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित होती है.
  • नैचुरल सामग्री से बनी धूप का धुआं हल्का और शुद्ध होता है, जिससे एलर्जी, जलन या सांस की समस्या नहीं होती.
  • कपूर, चंदन, लौंग, दालचीनी और फूलों से बनी धूप वातावरण को स्वच्छ और सुगंधित बनाती है.
  • प्राकृतिक फूलों और जड़ी-बूटियों की महक से मन शांत होता है और मेडिटेशन या पूजा का वातावरण बेहतर बनता है.
  • घर की धूप बनाने में बहुत कम सामग्री लगती है, इसलिए यह बाजार की तुलना में काफी सस्ती होती है.
  • कपूर और दालचीनी जैसे तत्वों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो हवा को रोगाणुओं से मुक्त करते हैं.

इसे भी पढ़ें- Makeup Tips: लिपस्टिक बार-बार फैल जाती है? इन स्मार्ट हैक्स से होंठ दिखेंगे हमेशा शार्प और नीट

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ