Kele Ka Halwa Kaise Banta Hai: केले से कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं. आप इसे स्मूदी या शेक बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि केले से हलवा भी तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए आपको केले के साथ गुड़ या चीनी का इस्तेमाल करना होगा. घी डालकर भी केले के हलवे का स्वाद दोगुना किया जा सकता है. बस आपको सही रेसिपी पता होनी चाहिए, क्योंकि इसे बनाते वक्त की कई लापरवाहियां स्वाद खराब कर सकती है. वैसे तो केले का हलवा हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, जिसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. आप इसमें दूध या ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप एक अच्छी रेसिपी को फॉलो करते हुए हलवा तैयार करें, ताकि इसे मेहमानों को भी सर्व किया जा सके.
इसे भी पढ़ें- सर्दी में घी खाने के क्या फायदे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया ठंड के मौसम में क्या-क्या खाना चाहिए
केले का हलवा बनाने की रेसिपी | How to Make Banana Halwa Recipe
सामग्री
- केला- 3
- घी- 1 कप
- गुड़- 1 कप
- पानी- आधा कप
- सूजी- 3 चम्मच
- काजू- 2 चम्मच
- बादाम- 2 चम्मच
- नारियल- आधा कप
केले का हलवा की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर केले के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर एक पैन को गर्म करने के लिए रखें और गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें. साथ ही, पानी को डालकर उबाल आने के लिए रख दें.
- उबल जाने के बाद केले की प्यूरी को डालें और मिलाते हुए मिश्रण में बाकी सामग्रियों को भी डाल दें.
- आप घी और मावा डालें, पीसा हुआ नारियल डालकर चलाते रहें और इलायची पाउडर के साथ हलवा परफेक्ट बनाएं.
- जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊपर से बाकी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- हल्का ठंडा करें और एक कटोरी में डालकर सर्व करें. हलवा का स्वाद बढ़ाने के लिए सूजी का इस्तेमाल करें.
कैसे इस्तेमाल करें सूजी?
इसमें सूजी का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे अच्छी तरह से भूनना होगा. इसके लिए एक पैन में घी और सूजी डालें और लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लें. जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद करके इस्तेमाल करें. अब इसका इस्तेमाल केले का हलवा बनाते वक्त करें. यकीनन इससे हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को कब तक मां का दूध पिलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया किस उम्र तक बच्चे को स्तनपान जरूर कराएं
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
13 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
16 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
18 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
19 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
22 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines