Banana Sweet Recipe: पके हुए केले से बनाएं पौष्टिक हलवा, लाजवाब स्वाद के साथ मिलेगा नया ट्विस्ट

Banana Halwa With Wheat Flour: अगर कुछ मीठा खाने का भी मन है और आपको कुछ हेल्दी भी खाना है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें. केले की ये रेसिपी ना सिर्फ आसान है बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर है. 

Kele Ka Halwa Kaise Banta Hai

केले का हलवा बनाने के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें- Image Credit- Freepik

Kele Ka Halwa Kaise Banta Hai: केले से कई तरह के व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं. आप इसे स्मूदी या शेक बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि केले से हलवा भी तैयार किया जा सकता है. इसे बनाने के लिए आपको केले के साथ गुड़ या चीनी का इस्तेमाल करना होगा. घी डालकर भी केले के हलवे का स्वाद दोगुना किया जा सकता है. बस आपको सही रेसिपी पता होनी चाहिए, क्योंकि इसे बनाते वक्त की कई लापरवाहियां स्वाद खराब कर सकती है. वैसे तो केले का हलवा हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है, जिसमें कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है. आप इसमें दूध या ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए बेहतर है कि आप एक अच्छी रेसिपी को फॉलो करते हुए हलवा तैयार करें, ताकि इसे मेहमानों को भी सर्व किया जा सके.   

विज्ञापन
विज्ञापन

केले का हलवा बनाने की रेसिपी | How to Make Banana Halwa Recipe

सामग्री

  • केला- 3
  • घी- 1 कप
  • गुड़- 1 कप
  • पानी- आधा कप
  • सूजी- 3 चम्मच
  • काजू- 2 चम्मच
  • बादाम- 2 चम्मच
  • नारियल- आधा कप  

केले का हलवा की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर केले के छिलके उतार लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
  • फिर एक पैन को गर्म करने के लिए रखें और गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें. साथ ही, पानी को डालकर उबाल आने के लिए रख दें.
  • उबल जाने के बाद केले की प्यूरी को डालें और मिलाते हुए मिश्रण में बाकी सामग्रियों को भी डाल दें.
  • आप घी और मावा डालें, पीसा हुआ नारियल डालकर चलाते रहें और इलायची पाउडर के साथ हलवा परफेक्ट बनाएं.
  • जब हलवा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊपर से बाकी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
  • हल्का ठंडा करें और एक कटोरी में डालकर सर्व करें. हलवा का स्वाद बढ़ाने के लिए सूजी का इस्तेमाल करें.

कैसे इस्तेमाल करें सूजी?

इसमें सूजी का इस्तेमाल करने के लिए आपको इसे अच्छी तरह से भूनना होगा. इसके लिए एक पैन में घी और सूजी डालें और लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लें. जब इसमें से खुशबू आने लगे तो गैस बंद करके इस्तेमाल करें. अब इसका इस्तेमाल केले का हलवा बनाते वक्त करें. यकीनन इससे हलवा बहुत ही स्वादिष्ट बनेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ