Peanut Chutney Kaise Banaye: इडली, डोसा, वडा, उत्तपम या पराठे का स्वाद एक अच्छी चटनी के बिना अधूरा लगता है. अगर आप भी हर बार एक जैसी चटनी खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार घर पर पीनट-नारियल की चटनी जरूर ट्राई करें. मूंगफली और ताजे नारियल से बनने वाली यह चटनी स्वाद में बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल लगती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और सिर्फ 10 मिनट में यह झटपट तैयार हो जाती है. आइए इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- Sawan Mehndi Design: सावन में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हाथों की बढ़ जाएगी रौनक
पीनट-नारियल चटनी की रेसिपी
सामग्री
- भुनी हुई मूंगफली- आधा कप
- नारियल- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च- 3
- लहसुन की कलियां- 3
- अदरक- आधा इंच टुकड़ा
- चना दाल- 1 बड़ा चम्मच
- इमली का गूदा- 1 छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
- राई- आधा छोटा चम्मच
- उड़द दाल- आधा चम्मच
- करी पत्ते- 8
- सूखी लाल मिर्च- 2
- एक चुटकी हींग
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करें. फिर मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली, नारियल, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुनी चना दाल, इमली, नमक और थोड़ा पानी डालें.
- सभी सामग्री को बारीक पीस लें. जरूरत के हिसाब से थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर चटनी को अपनी पसंद की कंसिस्टेंसी दें. एक छोटे पैन में तेल गर्म करें और इसमें राई डालें. राई चटकने लगे तो उड़द दाल डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब हींग, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डालें. कुछ सेकंड भूनने के बाद तैयार तड़के को चटनी पर डाल दें. इसके साथ ही, चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं और स्वादिष्ट पीनट-नारियल चटनी सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- बाल बता सकते हैं आपकी हेल्थ का रिपोर्ट कार्ड! एक्सपर्ट से जानिए शरीर में क्या चल रहा है
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
10 mins agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
1 hr agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 hr agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
3 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
3 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
18 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
21 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
1 day agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines