Panpathi Roti Kaise Banaye: भारत में व्यंजनों के साथ कई तरह की रोटियां भी मशहूर हैं, जिसे अलग-अलग मौके पर परोसा जाता है. तंदूरी, तवा या फिर मीठी रोटी तो हर जगह मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी पनपथी रोटी खाई है? अगर जवाब नहीं है तो इस देसी रोटी के बारे में जानना आपके लिए दिलचस्प हो सकता है. पनपथी रोटी पारंपरिक तौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बनाई जाती है. इसे बनाने का तरीका आम रोटी से काफी अलग है. इसमें चकला-बेलन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, बल्कि हाथों और पानी की मदद से आटे की लोई को फैलाकर रोटी का शेप दिया जाता है. इसी वजह से इसे कई जगह पानी की रोटी भी कहा जाता है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर बनाकर भी सर्व कर सकते हैं, बस इसकी सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें- अक्टूबर में घूमने का बना रहे प्लान? भारत की इन 5 जगहों की खूबसूरती जीत लेगी आपका दिल
क्या है पनपथी रोटी की खासियत?
आमतौर पर रोटी बनाने के लिए आटे की लोई को चकले पर बेलकर पतला किया जाता है, लेकिन पनपथी रोटी में यह तरीका नहीं अपनाया जाता. इसके लिए आटे की लोई को हथेली पर रखकर उंगलियों और अंगूठे की मदद से धीरे-धीरे फैलाया जाता है. हाथों पर थोड़ा पानी लगाने से आटा चिपकता नहीं है और उसे आसानी से फैलाया जा सकता है. इस रोटी की एक और खासियत इसका देसी स्वाद है. पारंपरिक रेसिपी में गेहूं के आटे के साथ बेसन, अजवाइन, नमक और थोड़ा तेल या घी इस्तेमाल किया जाता है.
पनपथी रोटी की रेसिपी
- गेहूं का आटा- 2 कप
बेसन- 2 चम्मच - अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- घी- 3 चम्मच
- गर्म पानी- 1 कप
विधि
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, अजवाइन और नमक डालें. इसमें तेल या घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा हल्का गर्म पानी डालते हुए आटा गूंथें और इसका आटा नॉर्मल चपाती के आटे से थोड़ा सख्त रखा जाता है.
- गूंथे हुए आटे को ढककर करीब 20 मिनट के लिए रख दें. इसके बाद आटे को एक बार फिर हल्के हाथों से मसल लें और आटे की एक लोई बनाएं. अब दोनों हाथों पर थोड़ा पानी लगाकर लोई को एक हथेली पर रखें और दूसरी हाथ की उंगलियों व अंगूठे से किनारों को दबाएं.
- इसके बाद रोटी को शेप दें और गर्म तवे पर रोटी को डालें. एक तरफ हल्की सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेकें. दोनों तरफ हल्के भूरे निशान आने के बाद इसे हल्की आंच पर अच्छी तरह पका लें.
- रोटी पक जाने के बाद इसके ऊपर थोड़ा घी लगाएं. इसे गरमा-गरम दाल, सब्जी या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कितने दिन तक खा सकते हैं फ्रिज में रखा दही? जानिए लें स्टोर करने का सही तरीका
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
6 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
14 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
15 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
16 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
16 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
18 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
18 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines