सुबह के समय नाश्ता बनाने की बात हो तो ज्यादातर लोग ऐसी रेसिपी पसंद करते हैं, जिसे बनाने में ज्यादा समय न लगे और स्वाद में भी कोई कमी न हो. रोज-रोज पोहा, उपमा या साधारण इडली खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं तो इस बार इडली को थोड़ा ट्विस्ट देकर पनीर स्टफ्ड इडली बना सकते हैं. बाहर से सॉफ्ट और अंदर से मसालेदार पनीर की स्टफिंग वाली यह इडली खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है. अगर घर में पहले से इडली का बैटर तैयार है तो इसे बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. आपको बस पनीर की स्टफिंग तैयार करनी होगी.
इसे भी पढ़ें- चिप्स-कॉल्ड ड्रिंक्स में ज्यादा नमक या चीनी तो नहीं? पैकेट देखकर चल जाएगा पता
पनीर स्टफ्ड इडली कैसे बनाएं?
इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. बस आपको फ्रेश पनीर खरीदने की जरूरत पड़ेगी, ताकि स्वाद अच्छा और बेहतरीन आए.
सामग्री
- इडली के लिए
- इडली बैटर- 2 कप
- तेल- इडली मोल्ड को ग्रीस करने के लिए
- पानी- जरूरत के हिसाब से
- पनीर की स्टफिंग के लिए
- पनीर- 200 ग्राम
- प्याज- 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा
- तेल- 1 छोटा चम्मच
विधि
- पनीर को हाथों से अच्छी तरह मसलकर या कद्दूकस करके अलग रख लें. अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ा गरम मसाला डालें. मसालों को बहुत देर तक न भूनें, वरना उनका स्वाद कड़वा हो सकता है. इसके बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- पनीर को मसालों के साथ करीब 2 मिनट तक पकाएं. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि स्टफिंग बहुत ज्यादा गीली न हो, वरना इडली के अंदर इसे भरना मुश्किल हो सकता है.
- इडली बनाने से पहले स्टीमर में पानी डालकर गर्म होने के लिए रख दें. इस बीच इडली मोल्ड को हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर लें. अब हर सांचे में थोड़ा-सा इडली बैटर डालें.
- बैटर को पूरी तरह न भरें, क्योंकि इसके ऊपर पनीर की स्टफिंग भी रखनी है. अब बीच में तैयार पनीर की एक छोटी चम्मच स्टफिंग रखें. इसके ऊपर दोबारा इडली बैटर डालें और पनीर की स्टफिंग को अच्छी तरह ढक दें.
- अब इडली मोल्ड को गर्म स्टीमर में रखें और ढक्कन बंद कर दें. करीब 12 मिनट तक इडली को स्टीम होने दें. इडली पक गई है या नहीं, यह देखने के लिए बीच में टूथपिक या चाकू डालकर देख सकते हैं.
- गैस बंद करके इडली को 5 मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद चम्मच की मदद से इडली को मोल्ड से निकाल लें. गरमा-गरम पनीर स्टफ्ड इडली को आप नारियल की चटनी और सांभर के साथ सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- बच्चे को नहीं पसंद सेब? बनाकर दें टेस्टी एप्पल स्मूदी, स्वाद ऐसा कि रोज पीने की डिमांड करेगा
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
1 hr agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
2 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
5 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
6 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
7 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
9 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
9 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
23 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines