बच्चे को नहीं पसंद सेब? बनाकर दें टेस्टी एप्पल स्मूदी, स्वाद ऐसा कि रोज पीने की डिमांड करेगा

Apple Smoothie Recipe: अगर आपका बच्चा फल नहीं खाता तो उसकी स्मूदी बनाकर सर्व करना बेस्ट रहेगा. इससे बच्चा कुछ हेल्दी पी भी लेगा और उसका पेट भी भर जाएगा. 

Apple Smoothie Recipe

एप्पल स्मूदी कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

कई बच्चे फल खाने से मना करते हैं. सेब तो हाथ तक नहीं लगाते हैं. कभी उन्हें इसका स्वाद पसंद नहीं आता तो कभी इसे चबाने में परेशानी होती है. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी सेब देखकर मुंह बनाने लगता है तो आप इसे उसकी डाइट में शामिल करने का एक आसान तरीका अपना सकते हैं. सेब की स्मूदी बनाकर बच्चे को दी जा सकती है. इसमें सेब के साथ दूध और कुछ दूसरे हेल्दी इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इसे स्वादिष्ट बनाया जा सकता है. आप बच्चे की पसंद की चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं, बस सही रेसिपी आपको पता होनी चाहिए. जो हम आपके साथ इस लेख में साझा कर रहे हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

एप्पल स्मूदी कैसे बनाएं? 

इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी. यह आपको घर पर भी मिल सकती हैं और आप मार्केट से भी खरीद सकते हैं. 

सामग्री 

  • सेब- 1 पका हुआ 
  • दूध- 1 कप ठंडा 
  • खजूर- स्वादानुसार 
  • दही- 2 चम्मच 
  • बादाम- 3
  • दालचीनी पाउडर- 1 चुटकी 

कैसे बनाएं एप्पल स्मूदी?

  • सबसे पहले सेब को अच्छी तरह धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अगर सेब के बीज और बीच का सख्त हिस्सा है तो उसे निकाल दें. अब ब्लेंडर में सेब के टुकड़े, दूध, दही, भीगे हुए बादाम और खजूर डालें. 
  • सभी चीजों को अच्छी तरह ब्लेंड करें, जब तक स्मूदी बिल्कुल स्मूथ न हो जाए. आखिर में इसमें एक चुटकी दालचीनी डालकर दोबारा हल्का ब्लेंड कर लें. बच्चों के लिए स्वादिष्ट एप्पल स्मूदी तैयार है. 
  • अगर आप बच्चे के लिए स्मूदी बना रहे हैं तो उसमें अलग से चीनी डालने से बचें. खजूर या मीठे पके सेब से प्राकृतिक मिठास मिल सकती है. इससे स्मूदी का स्वाद भी अच्छा रहेगा और चीनी की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

बच्चे के लिए क्यों अच्छा ऑप्शन हो सकती है?

  • सेब में फाइबर, विटामिन और कई तरह के पौधों से मिलने वाले यौगिक पाए जाते हैं. वहीं, दूध प्रोटीन और कैल्शियम का स्रोत है. 
  • स्मूदी को पूरे फल का हमेशा बेहतर नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि पूरे फल को चबाने से फाइबर का सेवन और खाने की आदत ही फायदेमंद होता है.

इसे भी पढ़ें- बंद कमरे में घुटन महसूस होती है? हवा का वेंटिलेशन बढ़ाने के लिए करें ये 5 काम

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ