Paneer Roll Recipe: नवमी के दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है और घर में कंजक बिठाई जाती है. इस दिन भी बहुत से लोग व्रत रखते हैं और बहुत से व्रत खत्म करने के बाद भी प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं. ऐसे में अगर आप भी व्रत वाला ही कुछ बनाकर खाना चाहते हैं तो यहां दी गई पनीर रोल्स की रेसिपी आपको बेहद पसंद आएगी. जानिए बिना प्याज और लहसुन के किस तरह घर पर व्रत वाले स्वादिष्ट पनीर रोल बनाए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Suji Halwa Recipe: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, इतना मुलायम बनेगा कि मुंह में घुलने लगेगा
व्रत वाले पनीर रोल बनाने की रेसिपी
सामग्री
पनीर – 200 ग्राम
कुट्टू का आटा – 1 कप
उबले आलू – 2 बड़े
दही – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
काली मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
सेंधा नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
पानी – जरूरत के अनुसार
घी या तेल – जरूरत के अनुसार
पनीर रोल्स बनाने की विधि
- सबसे पहले पनीर की स्टफिंग तैयार करें. इसके लिए पनीर को मैश करके इसमें उबले हुए आलू मिलाएं. दोनों को मिक्स करके सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर. धनिया और हरी मिर्च डालें. तैयार है स्टफिंग.
- रोल्स का बेस तैयार करने के लिए कुट्टू का आटा लें. आप चाहे तो सिंघाड़े का आटा भी तैयार कर सकते हैं. इसमें सेंधा नमक और जरूरत के अनुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल या नरम आटा लगा लें.
- अब चकले पर पतली रोटी बेलें और तवे पर घी लगाकर पका लें. धीमी आंच पर छोटी-थोटी रोटियां तल लें.
- इस तैयार रोटी में पनीर की स्टफिंग भरें. रोटी को रोल्स का शेप देने के बाद तवे पर हर तरफ से अच्छे से पका लें. इससे रोल्स अच्छे से सिक जाएंगें.
- इन तैयार पनीर रोल्स को आप जैसे चाहे वैसे परोसकर खा सकते हैं. ये रोल्स चाय के साथ भी स्वाद लगते हैं और इन्हें हरी चटनी के साथ भी खाया जा सकता है. आप इन रोल्स को बच्चों को भी खिला सकते हैं और खुद व्रत में भी खा सकते हैं.
बची हुई स्टफिंग का क्या करें
अगर रोल्स की स्टफिंग बच जाती है तो इस स्टफिंग से आप परांठे बनाकर खा सकते हैं. कुट्टू के आटे में इस स्टफिंग को भरकर परांठा बना लें. कुट्टू की स्टफ्ड पूड़ियां या कचौड़ी भी बेहद टेस्टी बनती है. आप इस तैयार पनीर-आलू की स्टफिंग से एक्सपेरिमेंट करते हुए कई तरह की डिशेज बनाकर खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा और पेट भी रहेगा भरा
संबंधित खबरें
गोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
42 mins agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
1 hr agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
4 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
6 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
9 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines