Palak Barja Chila Recipe: पूरे दिन एनर्जी से भरे हुए रहने के लिए जरूरी है कि आप सुबह का नाश्ता अच्छा और हेल्दी करें. इस मौसम में वैसे ही जिस्म सुस्त हो जाता है और हमारा कुछ भी काम करने का मन नहीं करता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नाश्ते में बाजरा या पालक जैसे व्यंजन को शामिल करें. आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान में भी बाजरे को अच्छा माना गया है. इसकी तासीर गर्म होती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है. अगर इसे आयरन के साथ मिला दिया जाए तो फायदा दोगुना बढ़ जाता है. न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर का कहना है कि अगर इसका चीला बनाकर खाया जाए तो फायदे दोगुना बढ़ जाते हैं और यह शुगर वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद है.
इसे भी पढ़ें- जनवरी में आ रही है शादी की सालगिरह? पति को खुश करने के लिए हाथों पर लगाएं अरेबिक मेहंदी, यहां से लें ट्रेंडी आइडियाज
बाजरा और पालक चीला की रेसिपी | Palak Barja Chila Recipe
सामग्री
- बाजरे का आटा- 3 कप
- दही- 1 कप
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक- 1 इंच का टुकड़ा या पेस्ट
- हरी मिर्च- 3
- हरी शिमला मिर्च- आधी बारीक कटी हुई
- पालक- 2 कप
- गाजर- 1 छोटी कद्दूकस की हुई
- हरा धनिया- 3 बड़े चम्मच
- पानी- आवश्यकतानुसार
- तेल या घी- चीला सेंकने के लिए
- नमक- स्वादानुसार
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर पालक को बारीक काटकर अच्छी तरह से धोकर रखें.
- अब एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा और दही डालें. फिर इसमें अदरक, हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, गाजर, शिमला मिर्च, पालक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- अब इसमें स्वादानुसार नमक और थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. ध्यान रखें कि यह घोल डोसा के घोल से थोड़ा ज्यादा गाढ़ा होना चाहिए.
- अब घोल को 10-15 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख. ऐसा करने से बाजरा अच्छी तरह से फूल जाएगा और स्वाद भी अच्छा आएगा.
- इस दौरान लोहे के तवे को गैस पर गर्म करने के लिए रखें. फिर इस पर हल्का सा तेल लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह से पकाएं.
- चीले के ऊपरी हिस्से पर थोड़े से सफेद तिल या हरा धनिया छिड़कें. यह दिखने में सुंदर लगेगा और स्वाद भी अच्छा आएगा.
- अब चीले को पलट दें, थोड़ा सा तेल या घी किनारे पर डालें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह पकने तक सेकें.
- बस हो गया आपका काम, जिसे चाय के साथ सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- गुड़ में फंगस हो जाए तो क्या करें? अपनाएं ये स्टोरिंग हैक… डिब्बे में रखने के बाद भी नहीं होगा चिपचिपा
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
9 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
18 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
18 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
19 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
19 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
21 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
21 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines