Scrub Kaise Banaye: बारिश और उमस के मौसम में स्कैल्प पर पसीना, धूल-मिट्टी और तेल जमा होने लगता है. इससे सिर में खुजली, गंदगी और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है. बारिश के मौसम में तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए आपको बालों की देखभाल करने के साथ-साथ स्कैल्प की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए. आप मार्केट के प्रोडक्टस खरीदने के बजाय घर पर भी चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप घर पर ही स्कैल्प की डीप क्लीनिंग करना चाहते हैं तो सिर्फ 3 आसान चीजों से एक सिंपल स्कैल्प स्क्रब तैयार कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि डैंड्रफ की वजह से हर इंसान में अलग हो सकता है. ज्यादा डैंड्रफ, लालिमा या लगातार खुजली होने पर घरेलू टिप्स अपनाने के बजाय स्किन विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है.
इसे भी पढ़ें- धनिया के बीज चबाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानें सेहत के लिए इसके फायदे
किन 3 चीजों से बनेगा स्कैल्प स्क्रब?
इस होममेड स्क्रब के लिए आपको बारीक पिसे ओट्स, एलोवेरा जेल और दही चाहिए होगा. आप इससे अपने फायदे के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं.
कितना चाहिए?
- 1 बड़ा चम्मच- ओट्स
- 1 बड़ा चम्मच- एलोवेरा जेल
- 1 बड़ा चम्मच- दही
क्या करें?
इन तीनों चीजों को एक साफ कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. फिर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें.
ऐसे करें स्कैल्प पर इस्तेमाल
- सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें. अब बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर तैयार मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं.
- उंगलियों के पोरों से बहुत हल्के हाथों से. करीब 5 मिनट मसाज करें. फिर नाखूनों से स्कैल्प को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में जलन या छोटे घाव हो सकते हैं.
- इसके बाद इसे कुछ मिनट रहने दें और पानी से अच्छी तरह धो लें. जरूरत के अनुसार हल्का शैंपू इस्तेमाल किया जा सकता है.
इससे क्या फायदा हो सकता है?
- ओट्स का महीन पाउडर स्कैल्प पर जमा गंदगी और डेड सेल्स को हल्के तरीके से हटाने में मदद कर सकता है.
- वहीं, एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक और नमी देने में मदद करता है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की लेयर को एक्सफोलिएट करने में मददगार हो सकता है.
कितनी बार करें इस्तेमाल?
स्कैल्प को बार-बार स्क्रब करने की जरूरत नहीं होती. इसलिए इसे कभी-कभार इस्तेमाल करना बेहतर है. अगर स्कैल्प संवेदनशील है तो पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें. इससे जलन, लालिमा या खुजली बढ़ने पर तुरंत धो लें और दोबारा इस्तेमाल न करें.
इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज के व्रत में खुद को हाइड्रेट कैसे रखें? अपनाएं ये आसान टिप्स
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
5 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
5 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
6 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
8 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
9 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
9 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
10 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
12 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines