डैंड्रफ और गंदगी से पाएं छुटकारा, घर पर सिर्फ 3 चीजों से बनाएं असरदार स्कैल्प स्क्रब

Homemade Scrub: अगर स्कैल्प पर पहले से इंफेक्शन या तेज खुजली है तो यह स्क्रब न करें. साथ ही, नींबू, बेकिंग सोडा या बहुत मोटे दाने वाली चीजों को स्कैल्प पर रगड़ने से बचें, नॉर्मल कंडीशन में यह फायदेमंद है. 

Homemade Scrub

किन 3 चीजों से बनेगा स्कैल्प स्क्रब? Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Scrub Kaise Banaye: बारिश और उमस के मौसम में स्कैल्प पर पसीना, धूल-मिट्टी और तेल जमा होने लगता है. इससे सिर में खुजली, गंदगी और डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है. बारिश के मौसम में तो यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है. इसलिए आपको बालों की देखभाल करने के साथ-साथ स्कैल्प की सफाई पर भी ध्यान देना चाहिए. आप मार्केट के प्रोडक्टस खरीदने के बजाय घर पर भी चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप घर पर ही स्कैल्प की डीप क्लीनिंग करना चाहते हैं तो सिर्फ 3 आसान चीजों से एक सिंपल स्कैल्प स्क्रब तैयार कर सकते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि डैंड्रफ की वजह से हर इंसान में अलग हो सकता है. ज्यादा डैंड्रफ, लालिमा या लगातार खुजली होने पर घरेलू टिप्स अपनाने के बजाय स्किन विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है. 

इसे भी पढ़ें- धनिया के बीज चबाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानें सेहत के लिए इसके फायदे

विज्ञापन

किन 3 चीजों से बनेगा स्कैल्प स्क्रब?

इस होममेड स्क्रब के लिए आपको बारीक पिसे ओट्स, एलोवेरा जेल और दही चाहिए होगा. आप इससे अपने फायदे के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं. 

कितना चाहिए? 

  • 1 बड़ा चम्मच- ओट्स 
  • 1 बड़ा चम्मच- एलोवेरा जेल 
  • 1 बड़ा चम्मच- दही 

क्या करें? 

इन तीनों चीजों को एक साफ कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं. मिश्रण न बहुत पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. फिर अच्छी तरह से मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें. 

ऐसे करें स्कैल्प पर इस्तेमाल

  • सबसे पहले बालों को हल्का गीला कर लें. अब बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटकर तैयार मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं. 
  • उंगलियों के पोरों से बहुत हल्के हाथों से. करीब 5 मिनट मसाज करें. फिर नाखूनों से स्कैल्प को रगड़ने से बचें, क्योंकि इससे स्किन में जलन या छोटे घाव हो सकते हैं. 
  • इसके बाद इसे कुछ मिनट रहने दें और पानी से अच्छी तरह धो लें. जरूरत के अनुसार हल्का शैंपू इस्तेमाल किया जा सकता है. 

इससे क्या फायदा हो सकता है?

  • ओट्स का महीन पाउडर स्कैल्प पर जमा गंदगी और डेड सेल्स को हल्के तरीके से हटाने में मदद कर सकता है. 
  • वहीं, एलोवेरा जेल स्कैल्प को ठंडक और नमी देने में मदद करता है, जबकि दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन की लेयर को एक्सफोलिएट करने में मददगार हो सकता है. 

कितनी बार करें इस्तेमाल?

स्कैल्प को बार-बार स्क्रब करने की जरूरत नहीं होती. इसलिए इसे कभी-कभार इस्तेमाल करना बेहतर है. अगर स्कैल्प संवेदनशील है तो पहले थोड़ी मात्रा में लगाकर देखें. इससे जलन, लालिमा या खुजली बढ़ने पर तुरंत धो लें और दोबारा इस्तेमाल न करें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ