Oatmeal Cookies Smoothie Recipe: गर्मियों के मौसम में बच्चों को हेल्दी और टेस्टी चीजें खिलाना पिलाना किसी भी चुनौती से कम नहीं है. गर्मी की वजह से उनका मन नहीं करता और वो पूरे दिन भूखे रहते हैं. इसलिए बच्चे पौष्टिक चीजों से दूरी बनाते हैं और कोल्ड ड्रिंक्स या जंक फूड की तरफ ज्यादा होते हैं. ऐसे में आप उनके लिए ओटमील कुकी स्मूदी बनाकर तैयार कर सकते हैं. यह स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसमें मौजूद ओट्स, दूध और फल बच्चों को एनर्जी देने के साथ उनके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करते हैं.
इसे भी पढ़ें- होटल के बिस्तर के नीचे पानी की बोतल क्यों फेंकनी चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक
ओटमील कुकी स्मूदी की रेसिपी
सामग्री
- ओट्स- आधा कप
- केला- 1
- ठंडा दूध- 1 कप
- शहद- 1 चम्मच
- दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच
- खजूर- 3
- बादाम- 4
- कुछ बर्फ के टुकड़े
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में ओट्स डालकर दूध मिलाएं.
- अब इसमें केला और शहद डालकर रखें. दालचीनी पाउडर को भी डाल दें और खजूर को डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
- अगर आप चाहें तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में भी डालकर पीस सकते हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए बच्चों की पसंदीदा चीज भी डाल दें.
- ऊपर से बर्फ या आइस क्रीम डालकर स्मूदी को गिलास में डालकर सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Cold Facial: कोल्ड फेशियल क्या होता है? जानिए कैसे मिनटों में चेहरे पर ला सकता है नेचुरल ग्लो
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
2 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
15 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
20 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
22 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines