Homemade Natural Kajal: आज के समय में बहुत से लोग केमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो बिल्कुल नेचुरल चीजों पर ही भरोसा करते हैं. कई बार जब लोग बाहर का ब्रांडेड काजल आंखों में लगाते हैं, तो उन्हें जलन और खुजली जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिससे कभी-कभी डॉक्टर के पास जाना भी पड़ता है. अगर आपको भी ऐसी ही समस्या होती है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि आप घर पर ही कैसे प्राकृतिक तरीके से काजल बना सकते हैं और आंखों की सुरक्षा भी कर सकते हैं.
होममेड काजल | Homemade Kajal
होममेड काजल | Homemade Kajal
घर पर आसान तरीके से नेचुरल काजल बनाने के लिए आपको चाहिए थोड़ी-सी रूई, अजवाइन, नीम के पत्ते, घी और नारियल तेल. सबसे पहले थोड़ी सी रूई लें, उसमें अजवाइन और 5–6 नीम के पत्ते रखें. अब इस रूई की लंबी बत्ती बनाएं और एक दीए में घी डालकर रखें. दीए में नीम के 2–3 पत्ते भी डाल दें और रूई की बत्ती को जलाएं. अब इस दीए को जलते हुए किसी स्टील की कटोरी या प्लेट से ढक दें. कुछ देर बाद जब कटोरी की नीचे की सतह काली हो जाए, तो उसे ठंडा कर लें. इसके बाद उस काली परत को चम्मच की मदद से खुरचकर निकाल लें और उसमें थोड़ा-सा नारियल तेल मिला लें. अब आपका नेचुरल और कैमिकल-फ्री काजल तैयार है.
होममेड काजल के फायदे
घर का बना हुआ काजल पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता, जिससे यह आंखों के लिए सुरक्षित होता है. नीम के पत्तों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो आंखों को संक्रमण से बचाते हैं. अजवाइन और घी आंखों को ठंडक देते हैं और जलन व सूजन को कम करते हैं. नारियल तेल काजल को स्मूद बनाता है और आंखों की नमी को बरकरार रखता है. इस काजल को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं, साथ ही यह आंखों को आकर्षक लुक भी देता है.