अच्छी स्किन हर किसी को चाहिए, लेकिन इसके लिए सिर्फ केमिकल वाले प्रॉडक्ट पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. धूप, धूल आदि के कारण अक्सर लोगों की स्किन डार्क हो जाती है, जिसके लिए या तो महंगे फेस ट्रीटमेंट कराते हैं या फिर केमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में डर रहता है कि कहीं केमिकल त्वचा को नुकसान न पहुंच दें, इसलिए कई लोग नेचुरल तरीकों को अपनाने की योजना बनाते हैं. अगर आप भी धूप के कारण डार्क स्किन की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए आपको घर में मौजूद कुछ आसान और सस्ती चीजों से होममेड नेचुरल साबुन बनाने के बारे बताते हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर टमाटर लगाने से क्या फायदा मिलेगा? जानिए चमकदार स्किन के लिए
किन चीजों से बनेगा नेचुरल डी-टैन साबुन
अगर आप भी केमिकल से तैयार ब्यूटी प्रॉडक्ट को छोड़ नेचुरल तरीके से टैनिंग की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गई सामग्री से आप नेचुरल साबुन बना सकते हैं. आपको चाहिए;
- 1 चम्मच मसूर दाल का पाउडर
- 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- 1 चम्मच चावल का आटा
- 200 ग्राम ग्लिसरीन साबुन बेस
- 1 चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर
- 2 विटामिन ई कैप्सूल
कैसे बनाएं और कैसे लगाएं?
- इस नेचुरल साबुन को बनाने के लिए आप मासूर दाल पाउडर, चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी और संतरे के छिलके का पाउडर को एक गहरे बर्तन में रखें और अच्छे से मिलाएं.
- इसके बाद ग्लिसरीन साबुन बेस के छोटे टुकड़ों में काटकर डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें.
- साबुन बेस जब पूरी तरह अच्छे से पिघल जाए, तो उसमें तैयार सूखा मिश्रण डालें और अच्छे से मला लें और ध्यान रखें कि कोई गांठ न बने और फिर गैस बंद कर दे.
- अब तैयार मिश्रण में विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं और साबुन सांचे में डालकर 5-6 घंटों के लिए छोड़ दैं. इस तरह आपका नेचुरल डी-टैन साबुन तैयार हो जाएगा.
अब सवाल उठता है कि आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि इसे इस्तेमाल करने का कोई खास या अलग तरीका नहीं है, बल्कि आम साबुन की तरह ही इसका इस्तेमाल करें, जैसे नहाते वक्त, मुंह धोते वक्त. बस इस बात का ध्यान रखें कि जल्दी असर देखने के लिए साबुन लगाते हैं तुरंत न धोएं, बल्कि स्किन की अच्छे से हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धोएं, ताकि टैनिंग कम हो और स्किन साफ हो.
यह भी पढ़ें: लंबे समय तक जवां दिखने के लिए आंवला-एवोकाडो और क्या खाएं? डाइट में शामिल करें ये
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
2 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
4 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
5 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
7 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
7 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
9 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
10 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines