Old Delhi Style Mutton Keema Recipe: रमजान के मुबारक महीने में अल्लाह की इबादत के साथ-साथ लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं. हर रोज इफ्तारी में कुछ ना कुछ नया बनाया जाता है. पूरे परिवार के साथ रोजा खोलने में अलग ही मजा आता है. जब दस्तरखान सजता है तो हर कोई कुछ स्वादिष्ट और खास खाने की उम्मीद करता है. इसी खास मौके पर अगर आप इफ्तारी में कुछ अलग और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं तो मटन कीमा एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. मसालों की खुशबू और मुलायम कीमे का स्वाद इफ्तार के दस्तरखान की शान बढ़ा देता है. खास बात यह है कि इसे आप रोटी, पराठा, पाव या चावल किसी के साथ भी परोस सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं मटन कीमा बनाने की आसान रेसिपी क्या है.
इसे भी पढ़ें- किन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए पपीता? वरना फायदा नहीं, बन सकता है जहर!
मटन कीमा बनाने की आसान रेसिपी
सामग्री
- मटन- 1 किलो
- प्याज- 3
- टमाटर- 4
- अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
- हरी मिर्च- 3
- हल्दी- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 3 चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- साबुत मसाले- आधा चम्मच
- तेल- 3 चम्मच
- हरा धनिया- गार्निश करने के लिए
विधि
- सबसे पहले कड़ाही या प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें. इसमें तेजपत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर खुशबू आने तक भूनें.
- अब कटी प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. यही स्टेप कीमे के स्वाद को खास बनाता है.
- प्याज के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें. फिर टमाटर डालें और मसाले मिलाकर तब तक पकाएं जब तक तेल अलग ना दिखने लगे.
- अब मटन कीमा डालकर तेज आंच पर 10 मिनट चलाते हुए भूनें ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
- थोड़ा पानी डालकर कुकर बंद करें और 4 सीट होने तक पकाएं. कुकर खुलने के बाद गरम मसाला डालकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं.
- हरा धनिया डालकर गरमा-गरम मटन कीमा तैयार है.
इसे भी पढ़ें- ऐसा कौन सा फल है जिसके बीज बाहर की तरफ होते हैं? जानिए इस अनोखे फल की खासियत
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
49 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
5 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
8 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
22 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines