Modak Recipe: गणपति बप्पा के आगमन का दिन है गणेश चतुर्थी. इस साल 14 सितंबर के दिन गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) मनाई जा रही है. इस शुभ अवसर पर भक्त बप्पा के फेवरेट मोदक घर पर ही बनाते हैं और इन्हें भोग में लगाने के साथ ही प्रसाद के तौर पर खाते व बांटते हैं. आप भी घर पर बेहद ही आसानी से मोदक बनाकर खा सकते हैं. यहां मोदक बनाने की रेसिपी दी गई है. इन 3 तरह के मोदक को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – घर पर ऐसे बनाएं कश्मीरी कहवा, स्वाद में लाजवाब है यह चाय, तैयार करना भी है आसान
क्लासिक मोदक कैसे बनाते हैं
सामग्री –
चावल का आटा – 2 कप
घिसा हुआ गुड़ – डेढ़ कप
खस-खस – एक चम्मच
घिसा हुआ नारियल – 2 कप
इलायची पाउडर – आधा चम्मच
घी – एक चम्मच
मोदक बनाने की विधि
डेढ़ कप पानी को उबालें और उसमें चावल का आटा डालें. इस गर्म पानी में ही चावल के आटे को पकाएं और गाढ़ा गूंथ लें. अब आंच बंद करके आटे को ढककर 10 मिनट के लिए रख दें. 10 मिनट के बाद आटे को हाथ से थोड़ा गूंथें और उसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर बेलें और मोदक के सांचे में फैला लें. अब इसमें फिलिंग भरें और सांचा बंद करके फिर खोलें. बस तैयार हैं आपके मोदक.
मोदक की फिलिंग बनाने के लिए गुड़ को पैन में 1-2 मिनट के लिए पकाएं. गुड़ पिघल जाएगा. नारियल, खस-खस और इलायची के पाउडर को मिलाकर 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं जिससे इनका मॉइस्चर निकल जाए. अब इन्हें ठंडा करने के लिए अलग रख दें. इसी मिश्रण को मोदक में भरने के लिए इस्तेमाल करें.
खजूर मोदक भी बना सकते हैं
खजूर मोदक बनाने के लिए खजूर में ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को डालें और अच्छे से पीस लें. इस मिश्रण को मोदक के अंदर भरें. बस तैयार हैं खजूर मोदक.
चॉक्लेट कैरेमल मोदक
चॉक्लेट कैरेमल मोदक बनाने के लिए कोकोनट, मावा, चोको चिप्स और कैरेमल को मिक्स करें और मोदक के आटे में भरें. इस तरह आसानी से घर पर चॉक्लेट मोदक बनाकर तैयार किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – कान्हा जी की छठी पर बनाएं स्पेशल भोग, बिना लहसुन-प्याज के यूं तैयार करें कढ़ी
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
3 hrs agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
16 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
21 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
23 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines