Methi Muthia Recipe: सर्दियों में मेथी खाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है. इसलिए लोग इसका सेवन पराठे बनाकर या सब्जी के तौर पर करते हैं. लेकिन, हर बार मेन्यू में इन डिशेज को शामिल करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है. स्वाद से बोरियत हो जाती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि हम आपको मेथी से बनने वाली इंस्टेंट रेसिपी बताएंगे. इसमें आपको गुजराती स्वाद और गुजराती लोगों के हाथों की खुशबू भी मिलेगी. बता दें गुजरात वैसे ही एक जीवंत शहर है, जहां पर खाने के लिए बहुत कुछ है. आप यहां पर व्यंजनों में काफी कुछ ट्राई कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको यहां पर जाना होगा. इसलिए हम आपको घर बैठे मुठिया का लुत्फ उठाने का मौका दे रहे हैं. इसे बनाते वक्त आप इसमें मेथी का तड़का या अपने हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.
मेथी मुठिया की आसान रेसिपी | Methi Muthia Recipe
सामग्री
- आलू – 3
- आटा- 2 कप
- सूजी- 150 ग्राम
- मेथी- 1 कप
- बेसन- 150 ग्राम
- हरी मिर्च- 5
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- सोडा- आधा छोटा चम्मच
- हरा धनिया- आधा कप
- अदरक- 1 इंच का टुकड़ा
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा- आधा छोटा चम्मच
- राई- 1 चुटकी
- तिल- 1 चम्मच
- हींग- 1 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
- करी पत्ता- 10
- अमचूर पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिए
इसे भी पढ़ें- सर्दी में घी खाने के क्या फायदे हैं? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया ठंड के मौसम में क्या-क्या खाना चाहिए
मेथी मुठिया बनाने का तरीका
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें. वहीं मेथी को तोड़कर अच्छी तरह से धो लें और पानी निकलने के लिए रख दें.
- अब हरी मिर्च और हरा धनिया लें और बारीक काट लें. साथ ही, अदरक और बाकी सामान भी डालकर एक पेस्ट बना लें.
- एक बर्तन में आटा, सूजी और बेसन को छानकर एक बर्तन में निकाल लें. साथ ही, कद्दूकस किए हुए आलू और सारी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला लें.
- आप उबले हुए आलू या फिर कच्चे आलू को कद्दूकस करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें आपको आटा छानना होगा और दोनों सामग्रियों को डालकर गूंथना होगा.
- जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए तो रोल बनाकर आटे को बराबर मात्रा में लें और मुठिया तैयार करें. आप शेप अपने हिसाब से दे सकते हैं.
- इसे पकाने के लिए भाप का इस्तेमाल करना होगा. इसके लिए आप इडली बनाने वाला स्टैंड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पर मुठिया पर स्टीम बहुत ही अच्छी लगेगी.
- जब मुठिया अच्छी तरह से पक जाए, तो गैस बंद कर दें और ठंडा करने के लिए रखें, ताकि तड़का तैयार किया जा सके.
- तड़का तैयार करने के लिए आपको एक कड़ाही गैस पर रखनी होगी. इसमें तेल डालकर गर्म करना होगा और राई, जीरा, तिल, करी पत्ता और हींग डालना है.
- अब यह तड़का मुठिया पर डालें और नींबू डालकर गरमा-गरम सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Banana Sweet Recipe: पके हुए केले से बनाएं पौष्टिक हलवा, लाजवाब स्वाद के साथ मिलेगा नया ट्विस्ट
संबंधित खबरें
पुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
11 mins agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
3 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
4 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
22 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines