Meerut Ki Mashhoor Nankhatai: मेरठ की मशहूर नानखटाई हर गली कूचे पर बिकती हुई नजर आती है. इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और यह अपनी खुशबू, खस्ता टेक्सचर और देसी स्वाद के लिए जानी जाती है. यह कोई आम बिस्किट नहीं, बल्कि सदियों पुरानी परंपरा है, जिसे घी, सूजी और मैदे से बनाया जाता है. बता दें मेरठ की नानखटाई बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से काफी मुलायम होती है. खास बात यह है कि इसमें न ज्यादा मसाले होते हैं और ना ही कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर डाला जाता है. आप इसे घर पर अपने हिसाब से तैयार कर सकते हैं. इसकी आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं.
नानखटाई बिस्कुट की आसान रेसिपी | Meerut Ki Mashhoor Nankhatai Recipe
सामग्री
- बेसन- 1 कप
- मैदा- 1 कप
- घी- 1 कप
- पिसी हुई चीनी- 2 कप
- बेकिंग सोडा- चुटकीभर
- इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- बादाम- आधा कप कटे हुए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बड़े बर्तन में मैदा और बेसन को छान लें.
- फिर इसमें चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें और दूसरे बर्तन में घी और चीनी को लेकर स्पून या हाथों की मदद से तब तक अच्छी तरह से फेंटें जब तक कि बैटर सॉफ्ट ना हो जाए.
- अब इसमें छान के रखे हुए मिश्रण को मिलाकर आटा गूंथ लें. इसके लिए आप हाथों या चम्मच का इस्तेमाल कर सकते हैं. अब एक बेकिंग ट्रे को ग्रीस लगाएं और इसमें थोड़ा मैदा छिड़क दें.
- इसके छोटे-छोटे पेड़े या गोल आकार की नानखटाई बनाकर रखें और प्रीहीटेड ओवन 160 पर 13 से 15 मिनट के लिए बेक कर लें.
- जब नानखटाई दोनों तरफ से अच्छी तरह बेक हो जाए तो इसे निकालकर कूलिंग रैक पर रख दें. ठंडा होने तक इंतजार करें और फिर इसे स्टोर करके रखें.
- जब भी खाने का मन हो तो डिब्बे से निकालकर चाय या बच्चों को भूख लगने पर सर्व करें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप काजू या नारियल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- कभी आपने सोचा है किस पौधे की जड़ों से बनता है साबूदाना? ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे इससे जुड़े ये रोचक तथ्य
संबंधित खबरें
दिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 hr agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
2 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
3 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
5 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
21 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
21 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
22 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
1 day agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines