आज वीकेंड है और परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठकर बातें जरूर करेंगे. ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो लस्सी से माहौल को और मजेदार बनाया जा सकता है. आप दिल्ली स्टाइल लस्सी की वजह मथुरा स्टाइल में बनाएं, क्योंकि खाली बैठकर ठंडी-ठंडी लस्सी पीने का मजा ही अलग होता है. अगर आपको भी मथुरा जैसी गाढ़ी, मलाईदार और मीठी लस्सी पसंद है तो अब इसके लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं है. सही दही और कुछ आसान चीजों की मदद से आप घर पर भी स्वादिष्ट लस्सी तैयार कर सकते हैं. इस रेसिपी की खास बात यह है कि लस्सी न ज्यादा पतली बनेगी और न ही स्वाद में फीकी लगेगी. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
इसे भी पढ़ें- Lunch Bag Care: गंदे और बदबूदार लंच बैग को बिना पानी ऐसे करें साफ, मिनटों में हो जाएगा फ्रेश
मथुरा जैसी गाढ़ी लस्सी रेसिपी
सामग्री
- गाढ़ा और ठंडा दही- 1 कप
- चीनी- 5 चम्मच
- मलाई- 3 चम्मच
- दूध- 3 बड़े चम्मच
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- बादाम और पिस्ता- गार्निश करने के लिए
- केसर के कुछ धागे
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा और गाढ़ा दही डालें. इसमें चीनी और मलाई डालकर अच्छी तरह फेंट लें. आप चाहें तो मथनी या हैंड ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं.
- जब दही और चीनी अच्छी तरह मिल जाए तो इसमें थोड़ा-सा ठंडा दूध डालें. ध्यान रखें कि दूध ज्यादा न डालें, वरना लस्सी पतली हो सकती है.
- अब इसमें इलायची पाउडर डालकर एक बार फिर अच्छी तरह मिला लें. आपकी गाढ़ी और मलाईदार लस्सी तैयार है. इसे गिलास में निकालें और ऊपर से थोड़ी मलाई, बादाम, पिस्ता और केसर डालकर सर्व करें.
स्वाद को बढ़ाने के लिए क्या करें?
स्वाद को बढ़ाने के लिए आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. आप ऊपर से गाढ़ी मलाईदार लेयर डालकर लस्सी का भी लुत्फ उठा सकते हैं. इसलिए लस्सी को गिलास या कुल्हड़ में डालने के बाद ऊपर से एक चम्मच मलाई जरूर डालें. फिर बादाम या पिस्ता डालकर ठंडा करके सर्व करें.
कुल्हड़ का इस्तेमाल करना
अगर आप लस्सी का स्वाद और भी खास बनाना चाहते हैं तो इसे गिलास की जगह मिट्टी के कुल्हड़ में सर्व करें. ऊपर से मलाई, थोड़े मेवे और केसर डालकर पीना अच्छा हो सकता है. अलगी बार जब आप लस्सी बनाएं तो कुल्हड़ पहले से ही खरीदकर रख लें.
इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: घर पर फ्राइड राइस बनाना है बहुत आसान, शेफ कुणाल कपूर के बताए टिप्स से आएगा रेस्तरां जैसा स्वाद
संबंधित खबरें
नल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
5 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
9 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
11 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
15 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines