जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के लिए मनाया जाता है. इस दिन भक्त कान्हा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं. इनमें माखन-मिश्री का भोग खास माना जाता है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही ताजा माखन-मिश्री तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. तो देर किस बात कई आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर माखन-मिश्री कैसे तैयार कर सकते हैं और उसमें क्या डालना सही रहेगा.
इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में कहां जाएं? भगवान कृष्ण के इन भव्य मंदिर के जरूर करें दर्शन
माखन-मिश्री की आसान रेसिपी
सामग्री
- सफेद मक्खन- 1 कटोरी
- मिश्री- स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- आधा चम्मच
- गार्निश करने के लिए- बादाम और काजू
विधि
- सबसे पहले एक कटोरी में सफेद मक्खन लें. अगर आप घर का मक्खन इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अच्छी तरह छानकर पानी निकाल दें. अब इसमें स्वादानुसार मिश्री का इस्तेमाल करें.
- इसके बाद, मक्खन और मिश्री को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि मिश्री अच्छी तरह मिक्स हो जाए लेकिन मक्खन का टेक्सचर भी बना रहे. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी-सी इलायची पाउडर डाल सकते हैं.
- बेहतर होगा कि आप सामग्री का इस्तेमाल अपनी पसंद और व्रत में खाई जाने वाली सामग्रियों के हिसाब से करें. हो सकता है कि कुछ लोग सफेद मक्खन नहीं खाते तो ऐसे में पीला मक्खन इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.
- अब तैयार माखन-मिश्री को एक साफ कटोरी या भगवान श्रीकृष्ण के भोग वाले बर्तन में निकालें. ऊपर से बारीक कटे बादाम या पिस्ता डालकर डेकोरेट करें. बस आपका घर का बना माखन-मिश्री का भोग तैयार है.
- इसे जन्माष्टमी थीम देने के लिए मोर के पंख का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप एक से ज्यादा मोर के पंख का इस्तेमाल करें. इसे माखन और मिश्री के ऊपर या फिर नीचे सजा सकते हैं.
- स्वाद को बढ़ाने के लिए मक्खन को अच्छी तरह से फेंटे, क्योंकि ऐसा करने से स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा और खाने में भी काफी अच्छा लगेगा.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
55 mins agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
4 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
8 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
10 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
1 day agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines