जन्माष्टमी पर बाजार से न लाएं मिठाई, घर पर बनाएं माखन-मिश्री और कान्हा को लगाएं भोग

4 सितंबर यानी कल जन्माष्टमी है और लोग आज से भी तैयार में लग गए होंगे. अगर आप भी प्रसाद में माखन-मिश्री बनाने की सोच रहे हैं तो लेख मददगार साबित हो सकता है. हम इसे बनाने की आसान रेसिपी आपके साथ साझा कर रहे हैं.

janmashtami prasad recipe

माखन-मिश्री की आसान रेसिपी. Image Credit- Freepik

विज्ञापन

जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के लिए मनाया जाता है. इस दिन भक्त कान्हा को उनकी पसंदीदा चीजों का भोग लगाते हैं. इनमें माखन-मिश्री का भोग खास माना जाता है. अगर आप भी इस जन्माष्टमी पर कान्हा के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर ही ताजा माखन-मिश्री तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है. तो देर किस बात कई आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप घर पर माखन-मिश्री कैसे तैयार कर सकते हैं और उसमें क्या डालना सही रहेगा.

इसे भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर दिल्ली-एनसीआर में कहां जाएं? भगवान कृष्ण के इन भव्य मंदिर के जरूर करें दर्शन

विज्ञापन

माखन-मिश्री की आसान रेसिपी

सामग्री

  • सफेद मक्खन- 1 कटोरी
  • मिश्री- स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • गार्निश करने के लिए- बादाम और काजू

विधि

  • सबसे पहले एक कटोरी में सफेद मक्खन लें. अगर आप घर का मक्खन इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसे अच्छी तरह छानकर पानी निकाल दें. अब इसमें स्वादानुसार मिश्री का इस्तेमाल करें.
  • इसके बाद, मक्खन और मिश्री को हल्के हाथ से मिलाएं, ताकि मिश्री अच्छी तरह मिक्स हो जाए लेकिन मक्खन का टेक्सचर भी बना रहे. स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ी-सी इलायची पाउडर डाल सकते हैं.
  • बेहतर होगा कि आप सामग्री का इस्तेमाल अपनी पसंद और व्रत में खाई जाने वाली सामग्रियों के हिसाब से करें. हो सकता है कि कुछ लोग सफेद मक्खन नहीं खाते तो ऐसे में पीला मक्खन इस्तेमाल करना बेस्ट हो सकता है.
  • अब तैयार माखन-मिश्री को एक साफ कटोरी या भगवान श्रीकृष्ण के भोग वाले बर्तन में निकालें. ऊपर से बारीक कटे बादाम या पिस्ता डालकर डेकोरेट करें. बस आपका घर का बना माखन-मिश्री का भोग तैयार है.
  • इसे जन्माष्टमी थीम देने के लिए मोर के पंख का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. बेहतर होगा कि आप एक से ज्यादा मोर के पंख का इस्तेमाल करें. इसे माखन और मिश्री के ऊपर या फिर नीचे सजा सकते हैं.
  • स्वाद को बढ़ाने के लिए मक्खन को अच्छी तरह से फेंटे, क्योंकि ऐसा करने से स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा और खाने में भी काफी अच्छा लगेगा.

इसे भी पढ़ें- Janmashtami Rangoli Designs: कान्हा के स्वागत के लिए मंदिर के पास बनाएं ये 4 खूबसूरत रंगोली, पूजा करते वक्त देखते रह जाएंगे लोग

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ