Kam Tel Pakora Kaise Banaye: बरसात का मौसम हो और गरमा-गरम पकौड़े न हों, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. पकौड़े खाने का मजा ही बारिश में आता है. इसलिए लोग आलू या प्याज के पकौड़े खाना और बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, सबका स्वाद अलग-अलग हो सकता है, लेकिन एक परेशानी जिसका ज्यादातर लोग सामना करते हैं और वो है पकौड़े में तेल भरना. इसलिए ज्यादातर लोग पकौड़े तलने के बाद उन्हें टिशू पेपर पर रखते हैं ताकि तेल निकल जाए. हालांकि, कई शेफ का मानना है कि यह हमेशा सबसे अच्छा तरीका नहीं होता. इसलिए पकौड़े बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि फ्राई करते वक्त कम तेल लगे.
इसे भी पढ़ें- गोल्डन टेम्पल के अलावा अमृतसर में क्या देखें? खूबसूरत जगहें के बारे में जानिए
तेल का टेम्प्रेचर सही रखें
कम तेल वाले पकौड़ों का सबसे बड़ा राज सही टेम्प्रेचर है. अगर तेल बहुत ठंडा होगा तो पकौड़े ज्यादा तेल सोख लेंगे, जबकि बहुत ज्यादा गर्म तेल में वे बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. बेहतर होगा कि आप 180 डिग्री तापमान रखें और पकौड़े फ्राई करें.
बैटर बहुत पतला न रखें
अगर बेसन का घोल बहुत पतला होगा तो पकौड़े ज्यादा तेल सोखेंगे. बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह सब्जियों पर अच्छी तरह चिपक जाए और आसानी से तेल में फ्राई हो जाए. बैटर सही बना है या नहीं, इस बात का पता पहले एक पकौड़े से लगाएं.
ज्यादा पकौड़े न फ्राई करें
आप कड़ाही में पकौड़े फ्राई करने की मात्रा कम रखें. इससे न सिर्फ पकौड़ों को पकने का सही स्पेस मिलेगा, बल्कि अच्छी तरह से फ्राई भी हो जाएंगे. वहीं, ज्यादा पकौडे डालने से तेल की मात्रा कम हो जाएगी और ये तेल ज्यादा सोख लेंगे.
टिशू पेपर कब सही है?
टिशू पेपर का इस्तेमाल पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन अगर पकौड़ों को लंबे समय तक उस पर रखा जाए तो पकौड़ों का स्वाद बेकार हो जाएगा. इसलिए अगर टिशू का इस्तेमाल करें तो सिर्फ कुछ मिनट के लिए करें और फिर पकौड़ों को प्लेट या वायर रैक पर निकाल दें.
तेल में नमक डालें
आप पकौड़ों को फ्राई करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें. शेफ पंकज का कहना है कि अगर तेल में नमक डाल दिया जाए तो इस परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- दुनिया का इकलौता एयरपोर्ट जहां रनवे पर नहीं, सीधे समंदर की रेत पर लैंड करते हैं हवाई जहाज!
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
4 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
4 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
5 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
7 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
8 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
8 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
9 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
11 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines