पकौड़े निकालकर टिशू पेपर पर रखना होगा बंद! शेफ ने बताया ऑयल फ्री बनाने का तरीका

Less Oil Pakora: पकौड़ों से तेल कम करने के लिए लोग टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी बजाय आप शेफ पंकज भदौरिया के बताए टिप्स को फॉलो करें. ये टिप्स पकौड़े बनाते वक्त बहुत ही काम आते हैं. 

Kam Tel Pakora Kaise Banaye

कम तेल में पकौड़े कैसे बनाएं? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Kam Tel Pakora Kaise Banaye: बरसात का मौसम हो और गरमा-गरम पकौड़े न हों, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. पकौड़े खाने का मजा ही बारिश में आता है. इसलिए लोग आलू या प्याज के पकौड़े खाना और बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, सबका स्वाद अलग-अलग हो सकता है, लेकिन एक परेशानी जिसका ज्यादातर लोग सामना करते हैं और वो है पकौड़े में तेल भरना. इसलिए ज्यादातर लोग पकौड़े तलने के बाद उन्हें टिशू पेपर पर रखते हैं ताकि तेल निकल जाए. हालांकि, कई शेफ का मानना है कि यह हमेशा सबसे अच्छा तरीका नहीं होता. इसलिए पकौड़े बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें, ताकि फ्राई करते वक्त कम तेल लगे.  

इसे भी पढ़ें- गोल्डन टेम्पल के अलावा अमृतसर में क्या देखें? खूबसूरत जगहें के बारे में जानिए

विज्ञापन

तेल का टेम्प्रेचर सही रखें

कम तेल वाले पकौड़ों का सबसे बड़ा राज सही टेम्प्रेचर है. अगर तेल बहुत ठंडा होगा तो पकौड़े ज्यादा तेल सोख लेंगे, जबकि बहुत ज्यादा गर्म तेल में वे बाहर से जल सकते हैं और अंदर से कच्चे रह सकते हैं. बेहतर होगा कि आप 180 डिग्री तापमान रखें और पकौड़े फ्राई करें.  

बैटर बहुत पतला न रखें

अगर बेसन का घोल बहुत पतला होगा तो पकौड़े ज्यादा तेल सोखेंगे. बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि वह सब्जियों पर अच्छी तरह चिपक जाए और आसानी से तेल में फ्राई हो जाए. बैटर सही बना है या नहीं, इस बात का पता पहले एक पकौड़े से लगाएं. 

ज्यादा पकौड़े न फ्राई करें 

आप कड़ाही में पकौड़े फ्राई करने की मात्रा कम रखें. इससे न सिर्फ पकौड़ों को पकने का सही स्पेस मिलेगा, बल्कि अच्छी तरह से फ्राई भी हो जाएंगे. वहीं, ज्यादा पकौडे डालने से तेल की मात्रा कम हो जाएगी और ये तेल ज्यादा सोख लेंगे.  

विज्ञापन

टिशू पेपर कब सही है?

टिशू पेपर का इस्तेमाल पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन अगर पकौड़ों को लंबे समय तक उस पर रखा जाए तो पकौड़ों का स्वाद बेकार हो जाएगा. इसलिए अगर टिशू का इस्तेमाल करें तो सिर्फ कुछ मिनट के लिए करें और फिर पकौड़ों को प्लेट या वायर रैक पर निकाल दें. 

तेल में नमक डालें 

आप पकौड़ों को फ्राई करने के लिए नमक का इस्तेमाल करें. शेफ पंकज का कहना है कि अगर तेल में नमक डाल दिया जाए तो इस परेशानी को काफी हद तक हल किया जा सकता है. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ