Leftover Rice Recipe: गर्मियों में अक्सर रात का खाना बच जाता है और बचा हुआ खाना फेंकना किसी भी लिहाज से सही नहीं है. इसलिए हम आपको बचे हुए चावल से मंचूरियन बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. इसे आप सुबह नाश्ते में या फिर लंच में तैयार कर सकते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह शाम की चाय या पार्टी स्नैक के लिए परफेक्ट ऑप्शन भी है. हालांकि, चावल का साथ आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी, जिसे हम इस लेख में आपके साथ साझा कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- घर पर बनाएं Melody जैसी चॉकलेटी टॉफी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद
चावल से मंचूरियन कैसे बनाएं?
सामग्री
- बॉल्स के लिए
- बचे हुए चावल- 2 कप
- मैश किए हुए आलू- 2 उबले हुए
- कॉर्न फ्लोर- 2 बड़े चम्मच
- मैदा- 2 बड़े चम्मच
- हरी मिर्च-1 बारीक कटी
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
- स्वादानुसार- नमक
- काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच
- हरा धनिया- थोड़ा सा
- तेल फ्राई करने के लिए
- मंचूरियन ग्रेवी के लिए
- तेल- 1 चम्मच
- अदरक लहसुन का पेस्ट- आधा चम्मच
- प्याज- 1
- शिमला मिर्च- 1
- टोमैटो सॉस- जरूरत के अनुसार
- सोया सॉस- 1 बड़ा चम्मच
- रेड चिली सॉस- 1 छोटा चम्मच
- विनेगर- 1 छोटा चम्मच
- कॉर्न फ्लोर- 1 चम्मच (पानी में घोला हुआ)
- स्प्रिंग अनियन सजाने के लिए
विधि
- सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बचे हुए चावल डालें और उन्हें हल्का मैश कर लें. अब इसमें उबले आलू, कॉर्न फ्लोर, मैदा, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक, काली मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें. गैस पर कड़ाही रखें और तेल गर्म करें. अब इन बॉल्स को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक तल लें.
- एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें लहसुन और अदरक डालकर भूनें. फिर प्याज और शिमला मिर्च डालकर तेज आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें टोमैटो सॉस, सोया सॉस, रेड चिली सॉस और विनेगर डालें. थोड़ा पानी मिलाकर उबाल आने दें. इसके बाद कॉर्न फ्लोर का घोल डालें ताकि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए.
- तैयार ग्रेवी में फ्राई किए हुए मंचूरियन बॉल्स डालें और अच्छे से टॉस करें ताकि सॉस हर बॉल पर अच्छी तरह कोट हो जाए. ऊपर से स्प्रिंग अनियन डालकर गर्मागर्म सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- 90 साल पहले भारत में लगा था पहला AC, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
6 hrs agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
6 hrs agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
7 hrs agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
8 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
9 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
10 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
13 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
14 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines