घर पर बनाएं Melody जैसी चॉकलेटी टॉफी, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगी पसंद
अगर आप भी Melody टॉफी के दीवाने हैं, तो अब इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. सिर्फ कुछ चीजों की मदद से तैयार होने वाली ये चॉकलेटी कैंडी बच्चों और बड़ों दोनों को बेहद पसंद आएगी. जानिए आसान रेसिपी और जरूरी टिप्स.

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री मेलोनी को दी Melody टॉफी
2 / 6प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट में दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और Melody टॉफी भी चर्चा में आ गई.
घर पर बनाएं Melody जैसी टॉफी
3 / 6बचपन की फेवरेट Melody टॉफी अब घर पर भी बनाई जा सकती है. इसकी खास बात है इसका कैरेमल फ्लेवर और अंदर का चॉकलेटी टेस्ट. सोशल मीडिया पर भी इन दिनों होममेड Melody कैंडी की रेसिपी काफी वायरल हो रही है.
टॉफी बनाने के लिए चाहिए ये चीजें
4 / 6होममेड Melody टॉफी बनाने के लिए चीनी, बटर, दूध, कोको पाउडर, चॉकलेट, कंडेंस्ड मिल्क और थोड़ा बेकिंग सोडा चाहिए. इन चीजों से कैंडी का स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसी फील देता है.
सबसे पहले तैयार करें कैरेमल
5 / 6एक पैन में चीनी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. जब इसका रंग गोल्डन ब्राउन हो जाए, तब इसमें बटर और थोड़ा दूध मिलाएं. यही मिश्रण टॉफी को कैरेमल फ्लेवर देता है. कैरेमल तैयार होने के बाद इसमें कोको पाउडर और चॉकलेट मिलाएं. इससे टॉफी का अंदर वाला हिस्सा बेहद चॉकलेटी बन जाता है. यही वजह है कि Melody का स्वाद लोगों को इतना पसंद आता है.
मिश्रण को करें सेट
6 / 6तैयार मिश्रण को बटर पेपर या सिलिकॉन ट्रे पर फैलाएं. इसे कुछ देर ठंडा होने दें ताकि कैंडी सही शेप में सेट हो जाए. चाहें तो छोटे-छोटे टॉफी मोल्ड्स का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. जब मिश्रण पूरी तरह सेट हो जाए, तब इसे छोटे चौकोर या गोल टुकड़ों में काट लें. इन्हें बटर पेपर में रैप करके बिल्कुल मार्केट जैसी फिनिश दी जा सकती है. होममेड टॉफी को एयरटाइट कंटेनर में रखें. फ्रिज में रखने पर ये कई दिनों तक फ्रेश रहती है और इसका स्वाद भी बरकरार रहता है. (All Photos Credit: Social Media)



















