Lauki Appe Recipe: सुबह का नाश्ता बच्चों के लिए दिन का सबसे जरूरी मील होता है. अगर नाश्ता हेल्दी और टेस्टी दोनों हो तो बच्चे भी बिना नखरे के उसे खा लेते हैं. हालांकि, अब बच्चे बहुत जिद्दी हो गए हैं और कुछ भी नहीं खाना पसंद करते, खासतौर से सब्जियां. लौकी का तो नाम सुनते ही बच्चे मुंह सड़ाने लगते हैं. ऐसे में आप लौकी से बनी एक स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं, जिसका नाम है लौकी के अप्पे. लौकी के अप्पे स्वाद में बेहद लाजवाब होते हैं और इन्हें बनाना भी बहुत आसान है. आप इस रेसिपी को फॉलो कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- दातों में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? डॉक्टर के बताए इस नुस्खे से सिर्फ 2 दिन में नजर आएगा फर्क
लौकी के अप्पे रेसिपी
सामग्री
- 1 कप- सूजी
- 1 कप- लौकी
- आधा इंच- अदरक
- आधा कप- दही
- 1- प्याज
- 1- टमाटर
- 2- हरी मिर्च
- 2 चम्मच- हरा धनिया
- 1 चुटकी- हींग
- आधा चम्मच- राई
- नमक- स्वादानुसार
- थोड़ा सा तेल
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छे से मिला लें. अब इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें.
- इसे लगभग 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए. अब इस घोल में कद्दूकस की हुई लौकी, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- अब एक अप्पे पैन को गैस पर रखें और हर खांचे में थोड़ा-सा तेल डालें. जब पैन हल्का गर्म हो जाए तो घोल में ईनो डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
- अब तैयार घोल को अप्पे पैन के खांचों में डाल दें और इसे मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकने दें. जब अप्पे एक तरफ से सुनहरे हो जाएं तो उन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें.
- जब अप्पे दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएं तो उन्हें प्लेट में निकाल लें और गरमा-गरम लौकी के अप्पे तैयार हैं.
इसे भी पढ़ें- रिश्ते में दिखने लगें ये 7 साइन तो समझ जाएं ब्रेकअप होने वाला है
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
37 mins agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
9 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
9 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
10 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
10 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
12 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
12 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines