How To Make Lassi At Home: गर्मी का मौसम आते ही लोग ऐसे ड्रिंक की तलाश में रहते हैं जो शरीर को ठंडक दे और ताजगी भी बनाए रखे. ऐसे में लस्सी एक पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है, जिसे भारत के कई हिस्सों में बड़े चाव से पिया जाता है. खासतौर पर पंजाब की मलाईदार लस्सी दुनियाभर में अपनी खास पहचान रखती है, जिसे अक्सर लोग इसे परांठे, पूरी या हल्के खाने के साथ पीना पसंद करते हैं. समय के साथ इसमें कई नए फ्लेवर भी जुड़ गए हैं जैसे आम लस्सी, पुदीना लस्सी और ड्राई फ्रूट लस्सी. ऐसे में आपका भी मन इसे बनाने का कर रहा होगा, तो आइए आपको बताते हैं लस्सी बनाने का सही और सबसे आसान तरीका.
यह भी पढ़ें: तुलसी के पौधे के पास कौन-कौन सा पौधा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए?
लस्सी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- लस्सी बनाने के लिए आपको चाहिए;
- लगभग 2-3 कप ताजा दही.
- 1 कप ठंडा पानी (जरूरत के अनुसार).
- 4-5 बर्फ के छोटे टुकड़े.
- स्वादानुसार चीनी.
- स्वादानुसार नमक (अगर नमकीन लस्सी बना रहे हो)
- थोड़ा सा भूना जीरा पाउडर और काला नमक (नमकीन स्वाद के लिए).
घर पर लस्सी बनाने का आसान तरीका
लस्सी बनाना बहुत आसान है और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती. कुछ आसान स्टेपस् को अपनाकर लस्सी बना सकते हैं;
- सबसे पहले मिक्सर या ब्लेंडर में बर्फ के टुकड़े डालकर हल्का क्रश कर लें.
- अब इसमें दही और पानी डालें ताकि लस्सी का टेक्सचर स्मूद हो जाए.
- इसके बाद मीठी लस्सी के लिए चीनी या नमकीन लस्सी के लिए नमक डालें.
- सभी चीजों को लगभग 1 मिनट तक अच्छे से ब्लेंड करें.
- गिलास में निकालकर ऊपर से थोड़ा जीरा पाउडर डाल सकते हैं अगर आप मीठी लस्सी बना रहे हैं तो.
- वहीं अगर आप मीठी लस्सी बना रहे हैं, तो इसमें आप ऊपर से हल्का से गुलाब शर्बत डाल सकते हैं.
- ठंडी-ठंडी लस्सी तुरंत सर्व करें और गर्मी में ताजगी का आनंद लें.
यह भी पढ़ें:रोज सुबह 1 लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे! दिल, शुगर और डाइजेशन सब रहेगा कंट्रोल
संबंधित खबरें
घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट रामदाना लड्डू? यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoकरवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
14 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
15 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
16 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
18 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
2 days agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines