हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Winter Recipe: कभी खाई है लहसुन और मूली की चटनी? पराठे के साथ बनाकर देखें, स्वाद ऐसा उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Lahsun Mooli Chutney Ki Aasan Recipe: आपने अभी तक मूली की सब्जी, अचार या पराठे खाए होंगे, लेकिन क्या कभी घर पर मूली से चटनी बनाई है? अगर नहीं, तो इस वीकेंड जरूर ट्राई करें, क्योंकि इसका स्वाद काफी अलग है.

विज्ञापन
लहसुन और मूली की चटनी की आसान रेसिपी- Image Credit- Freepik

Mooli Chutney Recipe Indian Style: इस मौसम में मूली का इस्तेमाल बहुत किया जाता है. इसके सलाद के तौर पर या अचार बनाकर खाया जाता है, लेकिन क्या आपने मूली की चटनी बनाकर खाई है? अगर नहीं, तो इस बार पराठे के साथ मूली और लहसुन की चटनी बनाकर सर्व करें. चटनी का स्वाद और खुशबू इतनी अलग है कि सादे पराठे का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा. चटनी का असल मजा वैसे भी इसके तीखेपन से है, जो मूली देने का काम करेगी. आप इसके साथ लहसुन या अपनी पसंदीदा चीज भी डाल सकते हैं. हालांकि, इसे बनाने का एक तरीका है जिसे फॉलो करना जरूरी है. अगर आपका पेट खराब रहता है या गैस बनने की दिक्कत रहती है तो यह चटनी बेस्ट रहेगी. तो इस बार वीकेंड पर कुछ नया बनाएं और परिवार को खिलाएं ये मजेदार देसी चटनी. 

इसे भी पढ़ें- रात के बचे हुए चावल को यूं ना करें वेस्ट, बनाएं ये नेचुरल फेस पैक और पाएं ग्लोइंग स्किन

मूली की चटनी कैसे बनाई जाती है? 

सामग्री

  • मूली- 1
  • लहसुन- 15 कलियां
  • हरी मिर्च- 10
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • टमाटर- 1
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल- 2 चम्मच

मूली की चटनी बनाने की विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मूली के छिलके उतारकर कद्दूकस करें और पानी निकालने के लिए रखें. 
  • साथ ही, लहसुन के छिलके उतारकर मिक्सर ग्राइंडर में डालें. बाकी सामग्रियों को भी तैयार करके रखें जैसे- हरी मिर्च, धनिया और जीरा आदि.
  • फिर पानी निचोड़कर मूली को डालें और सारे मसाले भी डाल दें. पानी को डालकर हल्का मिक्सर ग्राइंडर करें और चटनी तैयार कर लें. 
  • तैयार चटनी को एक कटोरी में निकालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. 
  • यह चटनी में पराठे के लिए एकदम परफेक्ट है, जिसे ऊपर से सरसों का तेल डालकर सर्व किया जा सकता है. 

इन टिप्स का रखें ध्यान

  • चटनी बनाते वक्त पान का ज्यादा इस्तेमाल ना करें. 
  • अगर आपको सरसों का तेल पसंद नहीं है तो इसका इस्तेमाल ना करें. 
  • जार की जगह सिल-बट्टे का इस्तेमाल करें. 
  • चटनी बनाने के लिए एक चम्मच दही भी डाला जा सकता है.  
  • अगर आपको हरा धनिया पसंद है तो इसका इस्तेमाल करें.
  • पेट के लिए पुदीना अच्छा माना जाता है. आप इसका इस्तेमाल चटनी बनाते वक्त कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- किस पक्षी का अंडा खाते हैं Vladimir Putin? जानिए पोषण से भरपूर उनके फेवरेट फूड

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola