Kunafa Kaise Banaye: ईद को बस कुछ ही दिन रह गए हैं और लोगों ने अभी से तैयारियां करना शुरू कर दी हैं. ईद का त्योहार मिठास और खुशियों का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह फेस्टिवल पूरे एक महीने रोजे रखने के बाद आता है. इस खास मौके पर घरों में तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. सेवइयां, शीर और बिरयानी तो ज्यादातर घरों में बनाई जाती है लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया और ट्रेंडिंग बनाना चाहते हैं तो दुबई स्टाइल कुनाफा बर्फी ट्राई कर सकते हैं. यह मिठाई मिडिल ईस्ट की मशहूर डेजर्ट कुनाफा से प्रेरित है, जिसका स्वाद कुरकुरा और बेहद लाजवाब होता है. आइए इसे घर पर बनाने का सही तरीका जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- मच्छर भगाने हैं तो आज ही ले आइए यह पौधा, इसकी गंध से भागने लगते हैं Mosquitoes
सामग्री
- कुनाफा- 1 कप
- कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप
- काजू- आधा कप
- सेवई- 1 कप
- दूध- 1 कप
- पिस्ता- आधा कप
- अखरोट- आधा कप
- घी- 1 कप
- चॉकलेट- आधा कप
- इलायची पाउडर- 3
- बादाम- आधा कप
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सेवई को हाथों से छोटे टुकड़े कर लें. अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें कुनाफा सेवई डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
- अब भुनी हुई सेवई में दूध और कंडेंस्ड मिल्क डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण अच्छी तरह से पक जाए और गाढ़ा हो जाए. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें पिसा हुआ पिस्ता और इलायची पाउडर डाल दें.
- अब एक प्लेट या ट्रे को हल्का सा घी लगाकर ग्रीस करें. तैयार मिश्रण को इसमें डालकर अच्छी तरह फैला दें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर हल्का दबा दें.
- मिश्रण को 2 घंटे के लिए ठंडा होने दें. जब यह अच्छी तरह सेट हो जाए, तब इसे बर्फी के आकार में काट लें. ईद के मौके पर इस खास दुबई स्टाइल कुनाफा बर्फी को परिवार और मेहमानों के साथ सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- बिना गैस-सिलेंडर के बनाकर खा सकते हैं ये 10 डिशेज, झटपट होंगे तैयार ये टेस्टी पकवान
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
2 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
3 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
7 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
9 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
12 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines