Kitchen Makeover: घर की रसोई वह जगह है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है. ज्यादा इस्तेमाल होने की वजह से किचन के काउंटर पर अक्सर सामान बिखरा रहता है और यह पूरे किचन का लुक बिगाड़ देता है. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि किचन को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे डेकोर, कैबिनेट या इंटीरियर की जरूरत नहीं है. बस कुछ आसान और सस्ते टिप्स अपनाकर किचन को स्टाइलिश और एस्थेटिक लुक दिया जा सकता है. आइए जानते हैं इन आसान आइडियाज के बारे में.
यह भी पढ़ें – पंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
सबसे पहले किचन काउंटर को करें डीक्लटर
किचन काउंटर को स्टाइलिश लुक देने से पहले जरूरी है कि उसे डीक्लटर किया जाए क्योंकि रोज इस्तेमाल होने की वजह से इस पर काफी गैर-जरूरी सामान जमा हो जाता है. सबसे पहले जो भी सामान इस्तेमाल का नहीं है, उसे हटा लीजिए. जिन चीजों की जरूरत रोज किचन में पड़ती है, सिर्फ उन्हें ही काउंटर पर रखें. काउंटर खाली होने से वह और भी बड़ा, साफ और ऑर्गेनाइज्ड दिख सकता है. याद रखिए कि अच्छा लुक पाने के लिए सबसे पहले सफाई और ऑर्गेनाइजेशन ही जरूरी है.
वुडन ट्रे और चॉपिंग बोर्ड से दें मॉडर्न लुक
प्लास्टिक के चॉपिंग बोर्ड की बजाय वुडन चॉपिंग बोर्ड का इस्तेमाल करें. अलग-अलग साइज के वुडन चॉपिंग बोर्ड को दीवार के सहारे एक कोने में रख दें. तेल, नमक और मसालों जैसी चीजों को, जिनका रोज इस्तेमाल होता है, वुडन ट्रे पर रखें. ऐसा करने से स्टाइलिश लुक तो मिलेगा ही, साथ ही सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ नहीं दिखेगा. इससे आपके किचन को प्रीमियम लुक मिलेगा.
छोटे इंडोर प्लांट्स से आएगी ताजगी
आप अपने किचन को नेचुरल लुक देने के लिए तुलसी, पुदीना या छोटे हर्ब प्लांट्स रख सकते हैं. लुक को और भी अच्छा दिखाने के लिए आप छोटे फ्लावर पॉट या मिनी वास का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से आपका किचन और भी ज्यादा फ्रेश और एस्थेटिक दिखेगा. ध्यान रहे कि पौधों को ऐसी जगह रखें, जहां उन्हें हल्की धूप मिल सके.
प्लास्टिक की जगह कांच के जार अपनाएं
चाय, कॉफी, चीनी, दालें या पास्ता जैसी चीजें स्टोर करने के लिए प्लास्टिक की जगह कांच के जार का इस्तेमाल करें. कोशिश करें कि सभी जार एक जैसे हों. इससे किचन और ज्यादा ऑर्गेनाइज्ड लगेगा. जरूरत से ज्यादा जार भी काउंटर पर न रखें. इससे आपके किचन को साफ-सुथरा लुक मिलेगा.
सिंक एरिया को भी दें मेकओवर
अपने किचन के सिंक एरिया में साबुन, स्क्रबर और ब्रश के लिए उनसे मैच करती हुई छोटी ट्रे रखें. इसी ट्रे में सभी चीजों को ऑर्गेनाइज करें. साथ में आप एक साफ किचन टॉवल भी टांग सकते हैं.
फलों की टोकरी भी बन सकती है डेकोरेशन
अगर आपके पास सजावट करने के लिए ज्यादा सामान नहीं है, तो आप एक टोकरी में फल भी रख सकते हैं. फ्रूट बास्केट में नींबू, संतरा और सेब जैसे रंगीन फल और भी अच्छे लगते हैं. फ्रूट बास्केट को किचन के एक कोने में रखें, ताकि किचन भरा-भरा न दिखे.
इस बात का रखें ध्यान
जरूरी नहीं है कि आप अपने किचन का लुक बदलने के लिए हर कोना सजाएं. खाना बनाने के लिए जरूरत के हिसाब से वर्किंग स्पेस जरूर छोड़ें. अगर आप जरूरत से ज्यादा सजावट करते हैं, तो इससे किचन ज्यादा बिखरा हुआ लग सकता है.
यह भी पढ़ें – दीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
संबंधित खबरें
इस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 hr agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
15 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
18 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
20 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines